Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अनिश्चितकाल धरने पर बैठे गुड़ व्यापारी

मुज़फ्फरनगर। जनपद में हजारों कोल्हू होने के बावजूद भी गुड़ मंडी में नही आ रहा है गुड़ गुड़ मंडी के पल्लेदार और व्यापारी भूखे मरने की कगार पर । व्यपारियो का आरोप है की गुड़मंडी के सरकारी कर्मचारी अवैध वसूली कर दूसरे राज्यों में गुड़ माफियाओं संग मिली भगत कर गुड़ को करवाते है

सप्लाई एक तरफ मंडी शुल्क की चोरी तो वहीं दूसरी तरफ इस कार्य से सरकार को हो रहा है भारी राजस्व का नुकसान। गुस्साए व्यापारियों ने कहा की आखिरकार कोन जिम्मेदार है इस मामले में जो सरकार को नुकसान पहुचाकर अपनी जेब गर्म कर रहा है।

व्यापारियों का कहना है की प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से लगा चुके गुहार लेकिन बावजूद इसके नही हो रही कार्यवाही । व्यापारियों ने कहा की जिला प्रशासन सहित प्रदेश के मुखिया तक लगा चुके है

अपनी गुहार आखिर कब होगी इन गुड़ माफियाओं पर कार्यवाही । व्यापारी बोले जब तक हमारी मांगे नही मानी जाती तब तक चलेगा गुड़ मंडी में अनिश्तिकालीन धरना प्रदर्शन। इस धरना प्रदर्शन में मुख्यत रूप से हरिशंकर मुंदड़ा, व्यापारी नेता संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, सुरेन्द्र बंसल अरुण खंडेलवाल, क्रष्ण चन्द मूंदड़ा, संजय , नितिन,राजेश गोयल , श्याम सुंदर, अमरीश , जगदीश सिंह, विनोद कुमार, कमरूदीन, काकन सहित सैंकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk