Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोटरी क्लब के स्वच्छता अभियान की सराहना:टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन व रोट क्लब कैलेगे सेन्टेनियल, कनाडा के सहयोग से रोट फाउण्डेशन ग्राण्ट 1524268 के अन्तर्गत प्र्राथमिक विद्यालय गांधी कालोनी, मु0नगर के विद्यार्थियों के लिए एक टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया गया

जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (उ0प्र0) व कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश सिंघल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष) के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये स्वच्छता मिशन में रोटरी क्लब मिडटाउन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रोटरी क्लब मिडटाउन की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। रोट क्लब वास्तव में एक प्रभावी समाजसेवी संस्था है जो कि विभिन्न समाजिक कार्यो के माध्यम से लगातार मु0नगर के लिए कार्य करता रहता है। राकेश सिंघल ने कहा कि प्रत्येक रोटेरियन अपने सामर्थ्य के अनुसार राष्ट्रहित में अपने द्वारा दिये गये अंशदान के माध्यम से कार्य कर रहा है। जिससे कम्प्यूटर लैब,शौचालय, ई-लर्निंग सेन्टर, स्कूल फर्नीचर से लेकर अनेको कार्य किये जाते है।

उसी कडी में आज इस टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यो को इस पुनीत कार्य की बधाई देता हूं। रोट क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष विपुल भटनागर ने रो0 सुनील अग्रवाल, इ0नवनीत गोयल, रो0 उमेश गोयल, रो0 आकाश बंसल, रो0 कुलदीप भारद्वाज, रो0 सुनील गर्ग का इस टॉयलेट के निर्माण मेंं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया 

 इस वर्ष ग्लोबल ग्रान्ट के माध्यम से कनाडा के क्लब के सहयोग से लगभग 21 प्राथमिक विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ-साथ कई प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब,स्मार्ट क्लास,सौलर पैनल आदि की स्थापना भी क्लब के माध्यम से करायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव अंकुर गर्ग व रो0 उमेश गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सर्व शेलेंद्र शर्मा, डा0 कमल गुप्ता, रो0 पंकज जैन, रो0 आकाश गर्ग उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk