बर्फीले तूफान की वजह से Istanbul एयरपोर्ट बंद, भारी बर्फ की वजह से नीचे गिर गई छत
पूर्वी भूमध्यसागर में एक बर्फीले तूफान के चलते यूरोप का सबसे व्यस्त Istanbul एयरपोर्ट सोमवार को बंद हो गया. जबकि एथेंस में स्कूल और टीकाकरण केंद्र बंद हो गए है. बर्फीले तूफान के कारण ब्लैकआउट और यातायात को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई है.
इस्तांबुल हवाई अड्डे (Istanbul Airport) पर जहां एक कार्गो टर्मिनल की छत भारी बर्फ की वजह से नीचे गिर गई. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रैवल्स के अधिकारियों के मुताबिक 2019 के बाद टर्की एयरलाइंस के लिए नए केंद्र के रूप में विकसीत होने के बाद इंस्ताबुल एयरपोर्ट को पहली बार बंद किया गया.
हाईवे पार्किंग स्थल में बदल गए
जहां कारें एक-दूसरे से टकराती हुई दिखीं तो वही सड़क और हाईवे पार्किंग स्थल में बदल गए. Istanbul के गवर्नर के कार्यालय ने ड्राइवरों को चेतावनी दी कि वे थ्रेस से शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. थ्रेस तुर्की के यूरोपीय हिस्से में बुल्गारिया और ग्रीस के साथ इसकी पश्चिमी सीमा तक फैला एक क्षेत्र है.
बर्फीले तूफान के कारण कई शॉपिंग मॉल बंद हो गए, फुड डिलिवरी सेवाएं बाधित हैं. बर्फीले तूफान ने पड़ोसी सीरिया में पार करने से पहले मध्य और दक्षिणपूर्वी तुर्की में सड़कों को बाधित कर दिया. युद्धग्रस्त देश के शरणार्थी शिवरों में और अधिक समस्याएं खड़ी हो गईं. इस्तांबुल हवाई अड्डे (Istanbul Airport) ने पिछले साल 37 मिलियन से अधिक यात्रियों की सेवा की है और ये दुनिया के सबसे अहम हवाई केंद्रों में से एक बन गया.
पहली बर्फबारी
इस साल सर्दियों की पहली बर्फबारी में Istanbul की प्राचीन मस्जिदों के चौराहों के पास खुशनुमा माहौल भी दिखा. बच्चों ने स्नोमैन बनाए तो वही पर्यटक सेल्फी लेते दिख रहे हैं लेकिन भारी बर्फबारी की वजह से तुर्की के सबसे बड़े शहर के 16 मिलियन निवासियों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हुआ है.
