उत्तर प्रदेश

Meerut News: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडोफोड़, तमंचे को मात्र 2500 में बेचा करते थे

Meerut News: पुलिस (Meerut Police) ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ मेरठ और लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लिसाड़ीगेट थाना इलाके में एक अर्धनिर्मित मकान में छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में बने अधबने पिस्टल, तमंचे मैगज़ीन और इन्हें बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए हैं.

सुनसान जगह अर्धनिर्मित मकान में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री

Meerut Police_ ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. हालांकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. एसपी सिटी विनीत भटनागर ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि लिसाड़ीगेट के शौकीन गार्डन कॉलोनी में सुनसान जगह अर्धनिर्मित मकान में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री चल रही है

जिसके बाद एसटीएफ और थाना पुलिस की दो टीमो को लगाया गया. पुलिस की टीम ने जब इस मकान पर छापामारी की तो यहां पर भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले. पुलिस ने मौके से सलमान और राशिद नाम के दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया जबकि इनका एक साथी बिलाल वहां से फरार होने में सफल रहा.

तमंचे को मात्र 2500 में बेचा करते थे

पुलिस के मुताबिक ये लोग इस मकान में पिस्टल और तमंचे बनाने और उन्हें ठीक करने का काम करते थे. जिसके बाद इन हथियारों को ऑन डिमांड लोगों तक सप्लाई किया जाता था. ये गिरोह एक पिस्टल को 35000 रुपये में जबकि तमंचे को मात्र 2500 में बेचा करते थे.

इस गिरोह में कई और लोग भी शामिल हैं. पुलिस को इनके पास से 7 पिस्टल,11 तमंचे ,मैगज़ीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. इनके फरार साथी की तलाश की जा रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =