वैश्विक

Ukraine संकट से किसी भी तरह से निपटने को तैयार है अमेरिका- Antony Blinken

Antony Blinken ने बुधवार को रूस से कहा कि उनका देश Ukraine संकट से निपटने के लिए किसी भी तरह से तैयार है. रूस में अमेरिका के राजदूत John Sullivan के मॉस्को में रूस की सरकार को कुछ दस्तावेज सौंपने के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय के फोगी बॉटम मुख्यालय में ब्लिंकन ने पत्रकारों से कहा कि सब बता दिया गया है, इससे एक गंभीर कूटनीतिक रास्ता खुलता है.

रूस को इसे चुनना चाहिए. हमारे द्वारा दिए गए दस्तावेजों में अमेरिका, हमारे सहयोगियों और भागीदारों की रूस के उन कदमों को लेकर चिंताएं शामिल हैं, जिनसे सुरक्षा कमजोर होती है. इनमें रूस द्वारा उठाई गई चिंताओं का एक सैद्धांतिक और व्यावहारिक मूल्यांकन और उन क्षेत्रों के लिए हमारे अपने प्रस्ताव जहां हम साझा आधार खोजने में सक्षम हो सकते हैं भी शामिल हैं.

Antony Blinken ने आगे कहा कि हम यह स्पष्ट करते हैं कि ऐसे मूल सिद्धांत हैं, जिन्हें हम बनाए रखने और जिनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसमें यूक्रेन (Ukraine) की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने और देशों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गठबंधन के संबंध में फैसला लेने का अधिकार शामिल है.

हमने Ukraine में बलों की तैनाती की स्थिति के संबंध में संभावित पारस्परिक पारदर्शी उपायों के साथ-साथ यूरोप में सैन्य अभ्यास और युद्धाभ्यास के संबंध में विश्वास बढ़ाने को लेकर भी अपनी बात रखी है. अमेरिका (US) बातचीत को तैयार है.

हम कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं और अगर रूस, यूक्रेन के प्रति अपनी आक्रामकता को कम करता है, भड़काऊ बयानबाजी को रोकता है और पारस्परिक भावना से यूरोप में सुरक्षा के भविष्य के बारे में चर्चा करता है, तो हम आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.

Antony Blinken ने कहा कि अमेरिका की प्रतिक्रिया यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों और भागीदारों के साथ पूरी तरह से समन्वित है, जिनके साथ वह कई हफ्तों से लगातार परामर्श कर रहा है. विदेश मंत्री ने कहा कि हमने उनकी राय मांगी और उसे रूस को सौंपे गए अंतिम दस्तावेज में शामिल किया गया है. 

Antony Blinkenके बयान के कुछ देर बाद ही नाटो (NATO) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने ब्रसेल्स में कहा कि गठबंधन ने रूस को संचार में सुधार, सैन्य घटनाओं या हादसों से बचने के तरीकों की जांच करने और हथियार नियंत्रण पर चर्चा करने के प्रस्ताव के साथ एक अलग जवाब भेजा है. उन्होंने कहा हम उन सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते हैं और ना ही करेंगे

जिन पर हमारे गठबंधन की सुरक्षा, यूरोप और उत्तरी अमेरिका की सुरक्षा टिकी हुई है. यह राष्ट्रों का सम्मान करने और अपना रास्ता चुनने के उनके अधिकार के बारे में है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − ten =