खेल जगत

Suryakumar Yadav पत्नी देविशा शेट्टी के साथ मना रहे हैं छुट्टियां #Inpics

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच फरवरी में वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम में Suryakumar Yadav  भी शामिल हैं. वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी गए थे. टीम इंडिया के टैलेंटेड बैट्समैन सूर्यकुमार फिलहाल परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. वे अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. 

भारतीय क्रिकेटर Suryakumar Yadav इन दिनों अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Suryakumar Yadav की इस तस्वीर को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. जबकि कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के हैंडल से भी इस फोटो पर कमेंट आया है. 

Suryakumar Yadav ने भारत के लिए अब त 4 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक के साथ 163 रन बनाए हैं. जबकि 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 244 रन बना चुके हैं. इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार ने 3 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 106 मैचों में 3017 रन बना चुके हैं. जबकि 77 फर्स्ट क्लास मैचों में 5326 रन बनाए हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + seventeen =