Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंत्री ने किया पुस्तकालय का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आबकारी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आबकारी रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि पुस्तकालय के जीर्णाद्धार का लोकार्पण किया।

यह पुस्तकालय काफी लम्बे समय से जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में थी, अब इसका जीर्णाद्धार हुआ है। मंत्री ने कहा भाजपा सरकार विकास कार्यों को लेकर बेहद गंभीर है।
कपिल देव ने लोकार्पण के समय उपस्थित लोगों से कहा कि यदि विकास और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो तुरंत मुझे सूचित करें, भ्रष्टाचार और लापरवाही के विरूद्ध अविलम्ब कार्यवाही होगी।

हम किसी भी कीमत पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के विकास एजेंडे में बाधा नहीं आने देंगे।
इस अवसर पर मनोज वर्मा, चमन वाल्मीकि, कुल्लन देवी, प्रेमी छाबडा, रोहिल वाल्मीकि, शहजाद व अनेक मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk