Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जीरो ड्रग्स अभियान- चार को दबोचा: डेढ करोड की नशीली दवाईयों व इंजेक्शन सहित गिरफ्तार

2 12 |मुजफ्फरनगर। जनपद मे नशीले पदार्थो की तस्करी एवं नशीली दवाईयों के अवैध कारोबार से जुडे लोगो के खिलाफ चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान को सफलता मिलने का सिलसिला जारी हैै। पुलिस जीरो ड्रग्स अभियान के अन्र्तगत नशे के कारोबारियों पर नकेल कस रही है। पूर्व मे भी पुलिस ने नशीले पदार्थो के तस्करों को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस व स्वाट टीम ने अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर 4 अभियुक्तों को करीब डेढ करोड कीमत की नशीली दवाईयों व इंजेक्शन सहित गिरफ्तार कर लिया।

रिजर्व पुलिस लाइन सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौेेेेेेरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद मे चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्र्तगत थाना सिविल लाइन पुलिस, क्राइम बान्च व औषधि विभाग की टीम द्वारा 4 अन्र्तराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तांे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा मे नशीली दवाईयां/इंजेक्शन बरामद किए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मादक पदार्थो के तस्करांे से बरामद नशीली दवाईयों की बाजारू कीमत करीब डेढ करोड रूपये है।

एसएसपी ने जानकारी दी कि अभियुक्तगण नशीली दवाई/इंजैक्शन को जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर अलीगढ उत्तर प्रदेश के अनेक जनपद के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों में ही सप्लाई करते है व इन दवाईयों पर अंकित रेट से अधिक मुनाफा कमाते थे। पकड़े गये अभियुक्तों से तकरीबन सीजर में 54 तरीके की व्यापक एव मनोप्रभावी दवाईयां जब्त की गयी व चैदह तरीके के नमूने संग्रहित की गयी है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों से नार्कोटिक ड्रग्स टेबलेट की संख्या करीब 6 लाख, लोरा जीपैम की 36 हजार टेबलेट, एल्प्राजोलम की 53 हजार टैबलेट, ब्रू प्रेनकरफाइन नोरफीन की 12170 इंजेक्शन, पेंटाजोलिन के 7288 इंजक्शन, कोडिन के1440 सीरप,क्लोरडाईजी पोसाइड के 12600 टेबलेट,डाइन डैक्सीलेट के 18000 टैबलेट जिनकी बाजारू कीमत करीब डेढ करोड रूपये हैं

एसएसपी ने बताया पूछताछ के दौरान पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम साहिल उर्फ साहवेज पुत्र रिजवान निवासी रहमत मस्जिद के पास दक्षिणी खालापार,सुशील पुत्र विनोद निवासी बर्फखाने वाली गली अलमासपुर थाना नई मन्डी, शब्बन पुत्र शब्बीर निवासी जैनबिया स्कूल के पास खादर वाला, गोधना निवासी फरमान पुत्र लियाकत थाना पुरकाजी बताया।

पूछताछ मे अभियुक्तो ने बताया अनूप गर्ग पुत्र धर्मप्रकाश भी उनका साथी है जो फरार चल रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवेश् कुमार क्राइम ब्राचंच जनपद मुजफ्फरनगर, है. कां. अशोक खारी क्राइम ब्रांच, का. सोनू शर्मा क्राइम, का. हरवेंद्रकुमार, जितेंद्र त्यागी, वकार, विनीत कपासिया, ब्रहमप्रकाश तथा थाना सिविल लाइन टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र राव थाना सिविल लाइन, उपनिरीक्षक राकेश गौतम थाना सिविल लाइन, का. सोनू थाना सिविल लाइन, व औषधि विभाग की टीम में निरीक्षक वैभव बब्बर, निरीक्षक संदीप कुमार, निरीक्षक डा. अखिलेश कुमार जैन मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk