खबरें अब तक...

समाचार

वार्षिकोत्सव पर हुआ हवन व यज्ञ का आयोजन8 11 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में आदि शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट फलित और हम पत्रिका का 10वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इसमे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में धर्म जागरण समन्वय ईश्वर दयाल ने हिंदू धर्मपे्रेमियों को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि हिंदू संस्कार जागृत करने में इस ट्रस्ट का बड़ा योगदान है। ट्रस्ट पूरे वर्ष वृक्षारोपण, हवन, यज्ञ एवं वाचनालय की सेवाएं देता रहता है। उन्होंने अपने संबोधन में धर्म व संस्कृति एवं बच्चे संस्कारवान कैसे बने इस विषय को विस्तारपूर्वक समझाया। इससे पूर्व प्रातः नौ बजे यज्ञ एवं हवन हुआ। जिसमें धर्म और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवकुमार कौशिक, सचिव मनोज दीक्षित, उपाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, मदनमोहन बंसल, तरूण पाराशर, विनोद शर्मा, अरूण शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन मदनमोहन बंसल कोषाध्यक्ष ने किया।

 

रात्रि में गरीबों को ठंड से बचाव की व्यवस्था देखने निकले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान10 4 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री संजीव बालियान रात्रि में नगर में गरीबों को ठंड से बचाने की प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीएम प्रशासन को साथ लेकर भ्रमण पर निकले। उन्होंने चार स्थानों पर नगर में गरीबों को कंबल वितरित भी किए। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपने अभियान की शुरुआत रोडवेज स्टैंड के बाहर जलाए जाने वाले अलाव का निरीक्षण करके की। उन्होंने यहां पर रात्रि में ठंड में ठिठुर रहे कुछ लोगों को कंबल वितरित किए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान साईं धाम के सामने नगर पालिका द्वारा बनाए गए रेन बसेरे को देखने पहुंचे। उन्होंने यहां पर रात्रि में सोने के लिए पहुंचे लोगो से बातचीत की और उन्हें कंबल भी दिए। यहां से वह रेलवे स्टेशन के बाहर बने शेल्टर होम पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां रह रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें ठंड के मौसम में शेल्टर होम में ही रात व्यतीत करने के लिए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने को कहा। इसके बाद वे शिव चैक पहुंचे शिव चैक पर उन्होंने एडीएम प्रशासन के साथ इधर उधर बैठे लोगों को कंबल वितरित किए। उसके बाद मीनाक्षी चैक पर कंबल वितरित कर संजीव बालियान ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि लोगों को तन से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के जिला प्रतिनिधि श्याम भगत, वरिष्ठ नेता वैभव त्यागी, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
गरीबों को ठंड से बचाने के लिए मुजफ्फरनगर को शासन की ओर से 4000 कंबल मिले हैं, जिन्हें प्रत्येक तहसील में 1000 कंबल के हिसाब से वितरित किया जाएगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि कल ही कंबल मिले हैं जिन्हें तहसीलों पर वितरण के लिए भिजवा दिया गया है। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि जो वास्तव में इसके हकदार हैं उन्हें ही कंबल मिले इसके अलावा शहर में 9 स्थानों पर फिलहाल अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी गई है जिसे आने वाले दो-तीन दिनों में और अधिक बढ़ाया जाएगा।

बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर1 12 |
मंसूरपुर। जनपद जाट महासभा की बैठक मे विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर गई। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती तथा सामाजिक कार्यो मे सहभागिता करने पर जोर दिया गया। बैठक को जनपद जाट महासभा से जुडे पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
जनपद जाट महासभा की एक बैठक गंाव घासीपुरा निवासी कुंवर विजय राज के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने की तथा संचालन जनपद जाट महासभा के महामंत्री सुन्दरपाल सिह ने किया। बैठक के दौरा न सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जनपद जाट महासभा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल चैधरी मुन्नू, अनूप सिह वर्मा,युद्धवीर सिह, अनंगपाल राठी,देशराज सिह, बाबूराम बालियान,कुंवर विजय राज,संतोष चैधरी सहित संगठन से जुडे पदाधिकारी तथा समाज के गणमान्य लोग मौेजूद रहे।

श्रीराम कथा के शुभारम्भ से पूर्व हुआ पूजन2 14 |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कथा के शुभारम्भ से पूर्व भूमि पूजन किया गया। जिसमे श्रीराम कथा आयोजन समिति के अलावा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि नगर के टाॅउन हाॅल प्रंागण मे आगामी 18 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2019 तक कथा व्यास अतुल कृष्णस भारद्वाज के श्रीमुख से संगीतमयी श्री रामकथा सुनाई जायेगी। श्रीराम कथा आयोजन समिति के द्वारा कथा की तैयारिंयों सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी संदर्भ मे आज कथा स्थल पर भूमि पूजन हुआ। पंडितों द्वारा विधि-विद्यान से भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सचिन सिंघल, अतुल सैनी आदि मौजूद रहे।

योग शिविर की तैयारियों को लेकर की बैठक5 11 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माॅडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । प्रतिदिन की भाँति सर्वप्रथम योग साधना कराई ।साधना उपरांत बैठक में दिनांक २० दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक विभिन्न रोगोपचार योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।जनपद प्रभारी एवं संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक२० दिसम्बर को जोड़ दर्द रोग निवारण शिविर ,२१ दिसम्बर को हृदय रोग निवारण शिविर, २२ दिसम्बर को मधुमेह रोग निवारण 23 को मोटापा रोग निवारण शिविर , 24 को श्वास रोग व त्वचा रोग निवारण शिविर व २५ दिसम्बर को कमर दर्द रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 25 दिसम्बर को ही सायं 3बजे बजे से 5 बजे तक महिला शक्ति दिवस समारोह के साथ इस विभिन्न रोग निवारण शिविर का समापन होगा। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर, योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य, राजीव रघुवंशी, श्रषिपाल, प्रदीप गुप्ता, श्रीमति रजनी, रीतू, बेबी सैनी, सुमन गर्ग, रेणू, नीलम राठी आदि काफी संख्या में अधिकारियों एवं साधक/साधिकाओं ने भाग लिया।

सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रहमतनगर निवासी औसाफ अहमद नामक बुजुर्ग अपने घर के बाहर गली मे धूप सेक रहा था कि बीच गली मे तेजगति के साथ पहंुची बाईक की चपेट मे आकर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। वहीं आरोपी बाईक चालक मौके से फरार हो गया। घायल के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन के बैनर तले सैंकडो किसानो ने बकाया गन्ना भुगतान व गन्ने के दाम बढाये जाने की मांग को लेकर रोहाना टोल पर एकत्रित हो प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिह के नेतृत्व मे रोहाना टोल टैक्स के समीप एकत्रित किसानो व कार्यकर्ताओं ने किसानो के बकाया गन्ना भुगतान तथा गन्ने का मूल्य बढाये जाने की मंाग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर पहंुचे अधिकारियों के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त हुआ।

युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव नसीरपुर निवासी गौरव नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजन आनन-फानन मे उसे उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल ले गए। जहंा डाक्टर ने उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया।

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लि ए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर के गंाव सौरम निवासी अमित बाईक द्वारा बुढाना से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। छपार के गंाव परई निवासी सोमपाल बाईक द्वारा शिव चैक पर किसी काम से आते वक्त रामपुर तिराहे के समीप डग्गामा वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। बुढाना के गंाव विज्ञाना निवासी किसान वेदप्रकाश खेतो से अपने पशुओं का चारा लाते वक्त चारे से लदी ट्राली का पहिया गढडे मे आ जाने से ट्राली से गिर गया। जिसे उसके परिजनो ने सीएचसी भिजवाया। पुरकाजी के मौहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी सादिक पुत्र अफसर बाईक छपार जाते वक्त बाईक फिसलने से घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया।

चैकिंग अभियान से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। पुलस ने सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद मे अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था को सुदृढ एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रो मे चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी मे सम्बन्धित थाना क्षेत्र की पुलिस ने देर रात अपने-अपने क्षेत्र मे वाहन चैकिंग की तथा देर रात इधर-उधर घूम रहे लोगांे से पूछताछ करते हुए उनके वाहनो के कागजात भी चैक किए। इस दौरान पुलिस टीम ने गस्त व रोडवेज, मैन चैराहों तथा हाईवे पर सतर्कतापूर्वक संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग की।

फैक्ट्री की सील
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ सपा नेता राशिद सिद्धिकी की बर्फ फैक्ट्री को आज राजस्व विभाग ने सील कर दिया। बताया गया कि उक्त फैक्ट्री पर 10 लाख रुपयों का बिजली का बिल बकाया था। बिजली बिल जमा न होने पर बिजली विभाग ने आरसी काटकर वसूली के लिये सदर तहसील में भेजी थी। फैक्ट्री सील करने के दौरान वहां हंगामा भी हुआ। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रुडकी रोड पर सपा के पूर्व नगराध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता राशिद सिद्धिकी की बर्फ फैक्ट्री है। बताया गया कि उक्त फैक्ट्री पर 10 लाख रुपयों का बिजली का बिल बकाया चला आ रहा था। बिजली का बिल अदा न किये जाने पर विद्युत विभाग ने आरसी काटकर वसूली के लिये सदर तहसील भेजी थी। इसके बावजूद बकाया रकम की अदायगी न होने पर आज तहसीलदार सदर राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ सपा नेता की फैक्ट्री पर पहुंचे और फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान सपा नेता समर्थकों ने वहां हंगामा भी किया, पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया, जिसके बाद राजस्व टीम ने उक्त फैक्ट्री को सील कर दिया।

मीटिंग कर दिये दिशा निर्देश6 10 |
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारियो ने अपने-अपने थाने पर मौजूद बीट आरक्षियों की मीटिंग कर उन्हे निर्देशित किया। जनपद मे कानून व्यवस्था सुदृढ करने तथा अपराधो पर अंकुश लगाने के उददेश्य से आला अधिकारियों के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों ने अपने अपने थाने पर मौजूद बीट आरक्षियों की मीटिंग कर उन्हे निर्देशित किया कि वह अपने अपने बीट मे जाकर गंाव, मौहल्लों,कस्बों, बाजार,व्यापारी एवं अन्य सभी वर्गो से मीटिंग के और जन सामान्य की समस्याओं के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल करें।

 

एआरएम ने चलाया चैंिकंग अभियान, दिये निर्देश7 12 |
मुज़फ्फरनगर। परिवहन विभाग के द्वारा जो ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाते है व जो व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते है उनके विरुद्ध अभियान चलाते हुए रामपुर तिराहा व वहलना चोक से दर्जनों रोडवेज की बसों के ड्राइवरों को चेक किया कि कही ड्राइवर ने गाड़ी चलाते समय शराब का सेवन तो नही किया है और इसी की साथ साथ रोडवेज की बसों में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट भी चैक किए। रोडवेज प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया की यह परिवहन विभाग की तरफ से यह रूटीन चैकिंग अभियान है इसमें हम बस के ड्राइवरों का ब्रेथ हेनालाइजर के द्वारा चालक व परिचालक का एल्कोहल टैस्ट किया जा रहा है, जिसमे ब्रेथ हेनालाइजर की मदद से पता चल जाता है कि कोई चालक शराब पीकर गाड़ी तो नही चला रहा है, अगर कोई ड्राईवर शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पाया जाता है तो हम उस गाड़ी को वही रोककर दूसरे ड्राईवर की मदद से यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर प्रस्थान करते है और अगर ड्राइवर नियमित है तो उसको निलंबित कर दिया जाता है और अगर ड्राईवर संविदा का है तो उसको संविदा से बर्खास्त कर दिया जाता है। इस दौरान प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने समस्त चालक व परिचालक से अपील की की वे वाहन चलाते समय नशे का इस्तेमाल न करे अन्यथा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही आज चैकिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना टिकट व चालक व परिचालक नशे का इस्तेमाल करता हुआ नहीं पाया गया। इस चैकिंग के दौरान सफर कर रहे यात्रियों ने बताया की बसों में कोई भी कमी नही है ड्राईवर नियमित गति से गाड़ी चला रहे है।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन9 12 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में एस आई पी एकैडमी इंडिया के द्वारा तृतीय उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड एबेकस और मेंटल एर्थमैटिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस मेगा प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के ८०० से ज्यादा बच्चों के साथ ११०० अभिभावकों ने वेदांता फाम्र्स मेरठ रोड में प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में बच्चों को ५ मिनट में २०० सवाल हल करने का लक्ष्य दिया प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर संजीव बालियान ने दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने सभी बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सिप अबेकस के जैसे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की बहुत सख्त जरूरत है। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतियोगिता को बहुत सराहा और बच्चों को आशीर्वाद दिया चेन्नई से आए एस आई पी एबेकस के रिटेंशन हेड जयशंकर एवं रीजनल हेड राजेश चड्ढा, श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस सी कुलश्रेष्ठ कुंज बिहारी अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति सतीश चंद गोयल सुनील सिंघल, नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल, सी ए अजय अग्रवाल, असद ज़मा एडवोकेट,सभासद विपुल भटनागर, असद फ़ारूक़ी वैभव गोयल प्रेमी छाबड़ा व अनेक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अलका जैन श्रीमती मीनाक्षी मित्तल श्रीमती रेनू गोयल श्रीमती नीलम महाना श्रीमती मोनिका अग्रवाल श्रीमती याशिका चैहान वंशिका अग्रवाल एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी उपस्थित अतिथिगण एक ही जगह इतने मानवीय केलकुलेटर को देखकर अचंभित भी हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रिंकू एस गोयल एवं तृप्ति जैन ने किया। 45 बच्चों को भी डिग्री देकर उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया जिन्होंने इस कोर्स को पूरा किया। इस प्रतियोगिता में विशेष तौर पर गुंजन भार्गव अमन एवं मोनिका अग्रवाल आकाश, सीए मनीष बंसल नीरज बालियान मेरठ से आए दीपिका सिंगल कपिल सिघल शिप्रा सेठ रितु तोमर मनीषा भरद्वाज विपुल शर्मा इतिका जैन रूड़की से तरंग देहरादून से गुरप्रीत ध्रुव सविता सहारनपुर से वैभव अग्रवाल शामली से मृदुला जैन का विशेष योगदान रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20991 posts and counting. See all posts by News-Desk