समाचार
सेवा से मिलती है मन को शांति
मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है, समय समय पर जरूरतमंदो की सेवा करने से आत्मिक सुख मिलता है। परमार्थ से बडा कोई धर्म नही है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। अतः सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो के प्रतिभागिता करते रहना चाहिए। ताकि समाज के अन्य वर्गो/लोगों को भी जनसेवा की प्रेरणा मिल सके।
प्राथमिक विद्यालय मंधेडा मे बच्चों को जूते तथा जुराब आदि के वितरण के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य व स्टाफ के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
किसान भाई फसल अवषेषों को जलाने के बजाय प्रबंधन करेंः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे. ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेषों को जलाने से खेती/मृदा/पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने तथा फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में प्रेस वार्ता कर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने इस प्रेस वार्ता में यह अपील की, कि कुछ किसान भाई प्रायः अज्ञानतावश गन्ने की सूखी पत्तियों और धान की पराली को खेत मे ही जला देते है जिस कारण न केवल मृदा का जीवांश पदार्थ जलकर नष्ट हो जाता है बल्कि इसी के साथ ही साथ मृदा का तापमान अत्यधिक बढ जाने के कारण मृृदा मे उपलब्ध मित्र जीवाणू और फफूंद जैसे एजोटोबैक्टर, अजोस्पिरिलम, ट्राय कोडरमा तथा केंचुआ आदि की मृत्यू हो जाती है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि यदि किसान भाई गन्ने की सूखी पत्तियों और धान की पराली को खेत मे आधुनिक कृषि यन्त्रों जैसे टैऊश मल्चर, एम.बी.प्लाऊ, हैरो और कल्टीवेटर की सहायता से काटकर खेत में ही (इन-सीटू) मिला दें तो जहां इससे एक ओर मृदा का जीवांश पदार्थ बढेगा वही दूसरी ओर फसल अवशेषों को जलाने से होने वाली पर्यावरणीय क्षति भी नही होगी। फसन अवशेषों के प्रबन्धन से मृदा के मित्र कीट, जीवाणू, फफूंद, केचुए आदि भी नही मरेंगे। मृदा की जल धारण शक्ति बढेगी और खरपतवार भी कम होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि फसल अवशेषों को जलाने से एक एकड खेत से लगभग ४०० किलोग्राम जीवांष नष्ट हो जाता है वहीं यदि किसान भाई इसका खेत मे ही प्रबन्धन कर दे ंतो लगातार दो वर्षाे मे लगभग ०.२ से ०.३ प्रतिषत तक जीवांश की मात्रा बढ जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत मे कस्टम हायरिंग सिस्टम की स्थापना कृषि विभाग की ओर से कराई गई है जहां ट्रेश मल्चर सहित अन्य सभी उपयोगी कृषि यंत्र उपलब्ध है, किसान भाई सम्पर्क कर इन कृषि यंत्रों को किराए पर लेकर अपने फसल अवशेषों का प्रबन्धन कर सकते है। जनपद मे कुल २४५ कस्टम हायरिंग सिस्टम स्थापित है।
जनपद की सभी गन्ना समितियों और प्रत्येक विकास खंड के दो-दो किसान सेवा/साधन सहकारी समितियों पर भी उक्त कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि फसल अवशेष प्रबन्धन से जनपद के किसानो को जागरूक करने के लिए अगले दस दिनों के अंदर प्रत्येक ग्राम पंचायत में फसल अवशेष के प्रबन्धन का लाइव डेमो कराया जायेगा। किसान भाई अपने फसल अवशेष का प्रबन्धन कर मृदा की उर्वरा शक्ति बढाएं और जलाने से पर्यावरण को होने वाली क्षति से बचाकर राष्ट्र निर्माण मे अपना सहयोग दें। जिलाधिकारी ने बताया कि फसल अवशेषों को जलाकर पर्यावरण की क्षति करने वाले किसानों से पर्यावरणीय क्षति अर्थदण्ड वसूले जाने की विधिक व्यवस्था है, जिसके अन्तर्गत प्रति घटना पर दो एकड से कम भूमि वाले किसानो से रूपये १५००, दो से पांच एकड भूमि वाले किसानो से रूपये ५००० तथा पांच एकड से ऊपर भूमि वाले किसानो से रूपये १५००० की वसूली की जाएगी।
मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैेनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित सैंकडो लेखपालो ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
उ.प्र.लेखपाल संघ के धरने की अध्यक्षता कृष्णचन्द्र व संचालन अरविन्द शर्मा ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोेेप लगाया कि सरकार लेखपाल संवर्ग की मांगो सम्बन्ध मे बार-बार प्रदेश नेतृत्व को शासनादेश जारी करने का आश्वासन दे रही है।लेकिन अभी तक लेखपालों की मांगे नही मानी गई हैं। जिससे लेखपालो मे भारी रोष व्याप्त है। संवर्ग की सभी 8 मांगे जायज हैं। जिसमें ए.सी.पी.विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति काडर रीव्यू,पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व लेखपाल का नाम परिवर्तन, राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रख्यापित किया जाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लेखपालों को 18 रूपये प्रति लाभार्थी भुगतान किया जाना सम्मलित है। सरकार द्वारा बार-बार प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता करने के उपरान्त भी शासनादेश जारी करने मे कोई रूचि नही दिखा रही है। धरने को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष खचेडू खाॅ,अनिल कुमार वर्मा मन्त्री, शैलेन्द्र शर्मा, संजीव मलिक, विनोद कुमार, अमित कुमार, केशव कुमार, चन्द्रपाल सिह, मुकेश् शर्मा, ललित शर्मा,ओम प्रकाश, श्रृवण कुमार, पंकज कुमार, चन्द्रपाल सिंह,रणधीर शर्मा आदि लेखपालो ने सम्बोधित किया।
निरीक्षण से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। महिलाओ की समस्याओं को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने आज आरटीओ कार्यालय की बिल्डिंग में महिला सेल भवन का निरीक्षण किया जिसमे महिलाओ पर बढ़ रहे अत्याचार, शोषण, छेड़छाड़ घरेलू हिंसा जैसे अपराधों की सुनवाई को लेकर एक महिला जन समस्याओं के लिए एक भवन तैयार किया जा रहा है बता दे अभी तक ऐसा कोई कार्यालय मुजफ्फरनगर जनपद में नहीं था इसी को लेकर डीएम ने इस कार्यालय को आरटीओ भवन में स्थापित कराया है यहाँ इस कार्यालय में आईएएस अनुज मलिक व आईपीएस दीक्षा शर्मा बैठकर पीड़ित महिलाओ की समस्याए सुनेगी ओर उनका निवारण करेंगी। आज इसी को लेकर डीएम ने कार्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जल्द ही इस कार्यालय का उदघाटन डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा किया जाएगा इस निरीक्षण में डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ सीडीओ आलोक यादव, आरटीओ राजीव बंसल,एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा सड़कों पर चैकिंग अभियान चलाकर जहां अधिकारियों द्वारा चालक परिचालकों की जांच की जा रही है वहीं बेटिकट यात्रियों की भी जांच चल रही है। मुजफ्फरनगर के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने रोडवेज बसो में चैकिंग अभियान शुरू किया है इसमे जहां यात्रियों के टिकटों की जांच की जाती है वहीं, चालक शराब पीएं होता है तो उसके विरूद्ध मौके पर ही कार्यवाही की जाती है। एआरएम ने रोडवेज बसों के अलावा प्राईवेट बसों की भी चैकिंग की तथा उन्हे दिशा निर्देश दिये कि चालक शराब पीकर गाडी न चलाये तथा रफ्तार पर काबू रखे। इस दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजीव बंसल, एआरएम खतौली प्रवेज बशीर आदि भी मौजूद हरे।
सकुशल किया बरामद
जानसठ। पुलिस ने भागदौड कर गुमशुदा व्यक्ति को शुक्रताल के जंगल मे स्थित आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गांव मकपुरा मजरा निवासी राहुल पुत्र बिशन सिह ने जानसठ कोतवाली मे अपने पिता करीब पचास वर्षीय बिशन सिह की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस माममे मे गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा बिशन सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए भागदौड शुरू की। जानसठ पुलिस ने इस मामले मे छानबीन व भागदौड कर अपने घर से कहीं लापता हुए बिशन सिह को शंुक्रताल के जंगल मे एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया। बिशन सिह के परिजनो व ग्रामीणो ने इंस्पैक्टर योगेश शर्मा तथा पुलिसकर्मियाके के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस फोर्स के साथ फ्लैगमार्च किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी की मौजूदगी मे भारी पुलिस फौर्स के साथ नगर के मिनाक्षी चैक से विभिन्न मार्गो/बाजारों तथा भीडभाड वाले स्थानों पर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा बीती देर रात भारी पुलिस बल के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के मिनाक्षी चैंक से फ्लैग मार्च प्रारम्भ किया गया। एसएसपी के नेतृत्व मे नगर के मुख्य बाजारों व भीडभाड वाले स्थानों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने इस दौरान स्थानीय लोगांे से बातचीत कर उनसे प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील की। एसएसपी ने महिला सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मियो को रात्रि मे लगातार भ्रमणशील रहने व किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एसएसपी के साथ एएसपीे दीक्षा शर्मा आईपीएस मौजूद रही।
नकली रिफाइंड बेचने का आरोप
मुजफ्फरनगर। जनपद में नेचर फ्रेश ब्रांड का नकली रिफाइंड बेचे जाने का मामला सामने आया है इस मामले में एक उपभोक्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की है। सिटी मजिस्ट्रेट से की गयी शिकायत में पीनना निवासी सुमित मलिक ने बताया कि उसने अपनी पुत्री के जन्मदिन पार्टी के लिए नेचर फ्रेश ब्रांड का रिफाइंड खरीदा था जिसकी रसीद भी ली गयी थी आरोप है कि जब रिफाइंड का कनस्तर खोला गया तो वह जमा हुआ निकला। जबकि रिफाइंड कभी जमता नहीं है। शिकायकर्ता ने इस संबंध में कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
जीर्णोद्धार कार्य का एसएसपी ने किया उद्घाटन
चरथावल। एसएसपी अभिषेक यादव ने चरथावल थाने के जीणो़द्धार कार्य का उदघाटन किया। एसएसपी ने चरथावल थाने को जनपद का नम्बर वन थाना घोषित किया। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आज दोपहर थाने के जीर्णो़द्धार कार्य का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर सीओ सदर कुलदीप सिह, थाना प्रभारी सूबे सिह सहित समस्त स्टाफ, मीडियाकर्मी तथा कस्बे के गणमान्य लोग मौेजूद रहे।
विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम 23 दिसम्बर से
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि .भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता 1 जनवरी के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन के दिनांक 16.12.2019 के स्थान पर दिनांक 23.12.2019 निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि इसी प्रकार दावे आपत्तियां प्राप्त किये जाने की अवधि जो दिनांक 16.12.2019 से दिनांक 15.01.2020 तक थी, को संशोधित कार्यक्रमानुसार दिनांक 23.12.2019 से 22.01.2020 तक कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2020 के स्थान पर अब दिनांक 14.02.2020 को किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा-जिला निर्वाचन अधिकारियों (जिलाधिकारी), उप जिला निर्वाचन अधिकारियों (अपर जिलाधिकारी), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उप जिलाधिकारी), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी/सहायक चकबन्दी अधिकारी) तथा बूथ लेवल आफिसर्स को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि दिनांक 23.12.2019 से 14.02.2019 तक के मध्य स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गयी है।
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। कार की टक्कर से टैंपू चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सूत्रो के अनुसार टैंपू में सामान लादकर खतौली से सकौती की ओर जाने वाले कोतवाली क्षेत्र के गांव खेडी राजपूतान निवासी राजीव पुत्र मंगल आज रोजाना की भांति जा रहा था कि तभी नेशनल हाईवे 58 पर भंगेला चेकपोस्ट पुलिस चैकी के समीप अचानक तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उसके टैंपू में टक्कर मार दी। टककर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपू चला रहा राजीव सडक पर जा गिरा और मौके पर भंगेला चैकी पुलिसकर्मियों ने घायल राजीव को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया।
प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज की चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरी में चित्रकार राजबल सैनी की एकल चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। पश्चिम के कई बड़े चित्रकारों ने प्रदर्शनी को सराहा।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मेरठ कॉलेज मेरठ के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. रामकुमार अग्रवाल ने किया। एकल प्रदर्शनी में डा. राजबल सैनी की १५१ पेंटिंग प्रदर्शित की गई। डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में एक आदर्श अध्यापक एवं कलाकार का अद्भुत मेल देखने को मिला है। उनका कार्य उच्च स्तरीय है। जैन कॉलेज सहारनपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. रामशब्द ने कहा कि शांत मासूम से व्यक्तित्व के सृजनशीलता के समुद्र को देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है। राजबल का फिगरेटिव और नॉन फिगरेटिव दोनों परिपक्वता देखने को मिलती है।
विद्यालय के प्रबंधक सौरभ स्वरूप ने कहा कि यहां आर्ट गैलरी की स्थापना से नवोदित कलाकारों को प्रेरणा मिलेगी। उनके पिता चितरंजन स्वरूप भी कला प्रेमी थे। राजबल के कार्य ने उनकी भावना को साक्षात कर दिखाया। डीएवी कॉलेज के कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. महावीर सिंह सैनी ने कहा कि राजबल कलांगन का एक हीरा है। फोटोग्राफी में उनकी पहुंच उन्हें और भी विलक्षण बनाती है। १६ एवं १७ दिसंबर को प्रदर्शनी दस से पांच बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी। दुर्जन सिंह राणा, डा. रुचिन शर्मा, कुलदीप कुमार, डा. बबीता शर्मा, नीरज मौर्य, कुमार वैभव, विंशु मित्तल, शिखा, रितिका शर्मा, सोनाली, मुक्ता आदि का सहयोग रहा।
कबड्डी टूर्नामेंट के समापन
चरथावल। गांव टांडा में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के समापन पर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि कबड्डी ग्रामीण अंचल के लोकप्रिय खेल है। प्रतियोगिता के आयोजन से परस्पर सद्भाव और सौहार्द की भावना बढ़ती है। टूर्नामेंट में शामली की गंदेवड़ा की टीम ने रोचक खेल दिखाकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। टांडा गांव में कबड्डी टूर्नामेंट में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय कश्यप ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तराखंड सहित वेस्ट यूपी के कई जनपदों की टीमों के ३० मैच हुए। फाइनल में पहुंची शामली के गंदेवड़ा और रुड़की के बेलड़ा की टीम के बीच रोचक मैच हुआ। कड़े मुकाबले में शामली के गंदेवड़ा की टीम ने २९ अंक हासिल कर फाइनल जीत लिया, जबकि बेलड़ा की टीम २८ अंक लेकर उप विजेता रही। विजेता टीम के हिमांशु यादव को बेस्ट रेडर और अंकित को बेस्ट कैचर का अवार्ड मिला। कबड्डी के अर्जुन अवार्डी एवं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा दौर की कबड्डी के तरीकों से अवगत कराया। समिति ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी के खिलाड़ी संजीव बालियान, कुश्ती की एशियाड चैंपियन नैना रोड, बॉक्सिंग चैंपियन विंका रोड, कुश्ती चैंपियन एशिया निखिल रोड को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, बिरालसी मंडल अध्यक्ष विकास आर्य दूधली, चरथावल मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, युवा नेता राहुल पुंडीर, जिला प्रतिनिधि प्रवीण राणा, वीर सिंह कसौली, सुरेंद्र कश्यप छिमाऊ मौजूद रहे। आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक बलराम सिंह, रोहित चैधरी, विकास, अंकुश और रजत का सहयोग रहा।
जिलाधिकारी ने ग्राम संधावली में जन चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज सदर ब्लाॅक के ग्राम संधावली में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने जन चैपाल में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के लगाये गये स्टाॅल का भी निरीक्षण किया एवं ग्रामवासियों को योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओ से पात्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाआंे के द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं व जनसस्याओं के निस्तारण को लेकर बहुत गम्भीर है। जिलाधिकारी गांव गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाआंे से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज गांव में पशु चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें ४७ पंजीकरण हुए एआई-१, २४ पशुओं के चिकित्सीय परीक्षण/जांच की गयी। १-कास्टवेशन, २२ स्ट्रलिटी जांच हुई, ३४ पशुओं को डिर्वामिंग दी।
जिलाधिकारी ने ग्रामवासियांे को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी व उसके लाभ दिये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियेां को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गंाव गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण कराने के बारे में जानकारी दी। उन्होने ग्रामवासियांे से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग बिलकुल न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने कहा कि जिससे सभी ग्रामीणवासी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रोग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय में पीडित महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई उनकी काउंसिंलिंग कर महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के उद्वेश्य से वाॅमेन सैल कार्यालय बनाये जाने हेतु भवन का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी को दिशा निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम बिलासपुर में बन रहे राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज का निरीक्षण किया। उन्होने सम्बन्धित कार्यादायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्य को समय से पूर्ण किया जाये। निर्माण साम्रगी में गुणवत्ता सहित मानको का ध्यान रखा जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव, एसडीएम अनुज मलिक, मुख्य चिकित्साधिकारी पी०एस० मिश्रा सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।
प्रदेश में किसानों के लिए कारगर साबित हो रही है, स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति
मुजफ्फरनगर। आज कृषि उद्योग एवं पेयजल आपूर्ति हेतु विभिन्न आवश्यकताओं के लिए पानी की उपयोगिता बढ़ गई है। पानी को व्यवस्थित ढंग से उपयोग न करने पर जल स्तर में गिरावट भी आ रही है। निरन्तर बढ़ती हुई जनसंख्या और जल न्नेतों के असीमित दोहन से जल की आवश्यकता बढ़ी है। ऐसी स्थिति में जल संसाधनों को सुव्यवस्थित एवं विवेकपूर्ण उपयोग से कृषि के लिए टिकाऊपन लाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाये हैं। जल का सीमित उपयोग करके किसान अधिक क्षेत्र में फसलें बोकर अधिक उत्पादन ले सकते हैं। प्रदेश में केन्द्रीय सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंकलर पद्धति (फौव्वारा पद्धति) से फसलों की सिंचाई डार्क, सेमी डार्क क्षेत्रों के किसानों के लिए बड़ी ही उपयोगी सिद्ध हो रही है।
किसानों को अपनी फसल की सिंचाई के लिए नहर, नलकूप, तालाब, कुएंे, झील, नदियों आदि के पानी का उपयोग किया जाता है। किन्तु सिंचाई की इन विभिन्न विधियों में स्प्रिंकलर पद्धति एक ऐसी पद्धति है, जिसे अपनाकर जल प्रबन्धन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। यह पद्धति सिंचाई की उन्नत और आधुनिक पद्धति है। इस पद्धति से सिंचाई क्यारियों में न करके पाइपों एवं नोजलो के माध्यम से वर्षा के रुप में की जाती है। फौव्वारा पद्धति में प्लास्टिक अथवा अल्युमिनियम पाइपों को खेत में जाल की तरह बिछाकर ऊँचे-नीचे, रेतीले, पहाड़ी व पथरीली किसी भी प्रकार की जमीन पर सहजता से सिंचाई की जा सकती है। यह पद्धति जल संरक्षण के साथ-साथ मृदा अपरदन रोकने तथा भू-संरक्षण में भी सहायक होती है। क्योंकि इस विधि से सिंचाई करते समय जल बाहर नहीं जाता है। बोई गई फसल और भूमि की नमी बरकरार रहती है।
फौव्वारा पद्धति से सिंचाई करने पर क्यारियों के माध्यम से की गई सिंचाई की अपेक्षा ३० से ५० प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। इस बचे हुए पानी से किसान अपनी फसल के क्षेत्र को बढ़ा सकते हैं। भूमिगत जल स्तर को सुदृढ़ करने में भी यह विधि सहायक है। सतही विधि से सिंचाई करने पर छोटे-छोटे मेड़ बनाने में लगनेे वाले श्रम, व्यर्थ समय व जमीन को भी बचाया जा सकता है। इस विधि से सिंचाई करने पर पानी पौधों के पास जड़ों में ही रहता है, बाहर नहीं जाता है। इससे फसल सघनता में वृद्धि तथा उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होता है। फसल को अत्यधिक गर्मी व पाले से बचाव भी होता है। फौव्वारा पद्धति के संयन्त्र में मुख्यतः पाइप, नोजल, राइजर, कपलर, फुटबटन एवं एन्ड प्लग मुख्य अवयव होते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए उन्हें हर स्तर पर सहायता दे रही है। सरकार द्वारा स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई करने के लिए स्प्रिंकलर सेट क्रय हेतु लघु एवं सीमान्त किसानों को ९० प्रतिशत तथा सामान्य किसानों को ८० प्रतिशत अनुदान दे रही है। प्रदेश के किसानों द्वारा सरकार की इस नीति का लाभ लिया जा रहा है और वे सिंचाई की इस पद्धति को अपनाकर अपनी फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी तथा जल प्रबंधन में सहयोग दे रहे हैं। प्रदेश सरकार इस वर्ष भी प्रदेश के किसानों को २०८७१ स्प्रिंकलर सेट वितरित कर रही है। किसानों के लिए लाभकारी इस पद्धति से सतही सिंचाई में लगी लागत की अपेक्षा हजारों रुपयों की बचत हो रही है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
