समाचार (Muzaffarnagar News)
एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगरक्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया गया भ्रमण, यातायात पुलिस को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ नगरक्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस सड़क पर खड़े वाहनों एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को हटवाया गया तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया कि सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जाए। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
वन्यजीव सप्ताह-2026
सह अस्तित्व की अनूठी मिसाल, वन्य जीव संरक्षण में यू पी बेमिसाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व कार्यशाला का आयोजन किया गया।
भारत में वन्यजीव सप्ताह प्रतिवर्ष 02 से 08 अक्टूबर तक मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। इसकी शुरुआत 1952 में भारतीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा की गई थी, जिसके बाद से यह एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन बन गया है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आवासों को आपस में जोड़ना, वन्यजीवों के लिए सुरक्षित गलियारों को बनाए रखना और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है। वन्यजीव संरक्षण भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग रहा है, जिसे संवैधानिक प्रावधानों और विभिन्न कानूनों के माध्यम से भी मजबूत किया गया है। भारत में वन्यजीवों और उनके आवासों की सुरक्षा के लिए वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 जैसे महत्वपूर्ण कानून लागू हैं। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (बायोस्फीयर रिजर्व) जैसे संरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। जलवायु परिवर्तन, आवासों का विनाश और अवैध शिकार वन्यजीवों के सामने प्रमुख चुनौतियाँ हैं।
वन्यजीव संरक्षण का महत्व-वन्यजीव संरक्षण का अर्थ है पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न प्रकार के पौधों और जानवरों की प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना। यह पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रत्येक प्रजाति खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिकी तंत्र में एक विशिष्ट भूमिका निभाती है। जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक है, और वन्यजीव इसका एक महत्वपूर्ण घटक हैं। यह पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं जैसे परागण, जल शुद्धिकरण और मिट्टी निर्माण में योगदान करती है।
कई वन्यजीव प्रजातियाँ औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और चिकित्सा अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वन्यजीव पर्यटन और पर्यावरण-पर्यटन (इको-टूरिज्म) स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देते हैं और रोजगार के अवसर पैदा करते हैं।
संरक्षण के प्रयास मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और संधियाँ जैसे सीआईटीईएस (लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन) भी वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सतत विकास लक्ष्य 15 (एसडीजी 15) के संदर्भ में मुख्य बिंदुरू
वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्य 15 (एसडीजी 15) का मुख्य अर्थ ष्भूमि पर जीवनष् का संरक्षण और उसकी सुरक्षा करना है। वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर) का उद्देश्य लोगों में प्रकृति और जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, और सतत विकास लक्ष्य 15 इस उद्देश्य को कानूनी व वैश्विक ढांचा प्रदान करता है।
वन्यजीवों और उनके आवासों की रक्षा
अवैध शिकार पर रोक- लुप्तप्राय प्रजातियों के अवैध शिकार और उनके अंगों की अवैध तस्करी को पूरी तरह समाप्त करना।
प्राकृतिक आवासों का संरक्षण-जानवरों के रहने के स्थानों (जंगलों, पहाड़ों और आद्र्रभूमि) को इंसानी अतिक्रमण से बचाना ताकि वन्यजीव सुरक्षित फल-फूल सकें।
जैव विविधता के नुकसान को रोकना-पृथ्वी पर जीवों की विविधता को बनाए रखना पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए जरूरी है।
पेड़-पौधों और जानवरों की कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं; यह लक्ष्य उनके संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने पर जोर देता है।
वनों का सतत प्रबंधन-वन दुनिया के 80ः से अधिक थलीय जीवों का घर हैं।
वन्यजीव सप्ताह के दौरान वनों की कटाई को रोकने, नए पेड़ लगाने और जंगलों को मरुस्थल बनने से बचाने पर विशेष जोर दिया जाता है।
मानव और प्रकृति में सह-अस्तित्व-यह लक्ष्य सिखाता है कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों के खुद के अस्तित्व और टिकाऊ आजीविका के लिए भी अनिवार्य है।
उक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों छवि, गरिमा, दिव्या, पायल, अनुष्का, नेहा, नीलू, स्वीटी, गौरी, आँचल आदि को डॉ राजीव कुमार द्वारा उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में मैपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गल्र्स कॉलेज, बुढाना की प्राचार्या डॉ मधु शर्मा एवं निदेशिका डॉ दिव्या जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फाइन आट्र्स डिपार्टमेंट में पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रचनात्मक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फैकल्टी ऑफ फाइन आट्र्स, श्री राम कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में “स्वच्छता अभियान एवं “भारत नशा मुक्ति अभियान”जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर कला के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को दर्शाया।इसी क्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां तैयार की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उनकी कला, कल्पनाशीलता, देश के प्रति जागरूकता तथा रचनात्मक सोच का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
क्या कहा निदेशक ने
डायरेक्टर, फैकल्टी ऑफ फाइन आट्र्स, डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कला केवल सौंदर्य की अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के युवा इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में रचनात्मकता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करते हैं।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थानरू तनीषा, द्वितीय स्थानरू अलीशा तारिक, तृतीय स्थानरू जाह्नवी सैनी, सांत्वना पुरस्काररू नरगिश, राधिका शर्मा, पूजा निर्वाल, अजीत सैनी, अंजलि एवं तुलसी वहीं रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान पर एक नंबर ग्रुप की आलिया, अवनी जैन , सिमरन और शगुन छात्र रहे, द्वितीय स्थान पर तीन नंबर ग्रुप के आलेख, मनीष और विशाल छात्र रहे, तृतीय स्थान दो ग्रुप में टाई हुआ जिसमे 13 नंबर ग्रुप के आवेश, वागीशा, अजीत, कृष्णा, वेदांशी, स्नेहा और सक्षम छात्र रहे, 15 नंबर ग्रुप के तुलसी, शिवानी, जिया, जानवी सैनी, कन्हैया, रितिक के छात्र रहेंद्य सांत्वना पुरस्कार में ग्रुप न 7 की अलीशा, जाहन्वी, अविका, तनीषा, भूमिका, पूजा, सोनम और अंजलि के छात्रों को मिला, , ग्रुप न 8 के नैन्सी, ईशा, आराधना और वैशाली को मिला,ग्रुप न 9 के वर्तिका, स्वाति, रिया और अंशू को मिला, ग्रुप न 10 के मानसी, शिवानी, लवी, सिमरन, और प्रियंका के छात्रों को मिला और ग्रुप न 11 अनु, सालेहा, नरगिस, शिवम, कुंज, मिर्जा रेयान, और शन्नावर के छात्रों को मिला।
कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु रूप से आयोजित करने में मीनाक्षी काकरान, हेड फाइन आट्र्स, तथा फैकल्टी सदस्यों डॉ. अनु, बिन्नू पुंडीर, रजनीकांत, रीना त्यागी, मयंक सैनी, मुक्त सैनी एवं ऑनर शहजादी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की गई तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
खुले सीवर का ढक्कन कब होगा बंद?
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते शिव चैक के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है। सड़क के बीचों-बीच पिछले करीब 15 दिनों से खुला पड़ा सीवर का ढक्कन हादसों का सबब बना हुआ है। बीते दिन इसकी चपेट में आकर एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में नगर पालिका के खिलाफ गहरा आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, रामलीला टीला निवासी करण वर्मा शिव चैक के पास से गुजर रहे थे। सड़क के बीचों-बीच खुले पड़े सीवर का ढक्कन दिखाई न देने के कारण वह सीधे उसमें जा गिरे, जिससे उनका पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों का कहना है कि शिव चैक शहर का मुख्य और बेहद व्यस्त इलाका है, जहाँ से रोज़ाना हज़ारों लोगों व वाहनों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद पिछले 15 दिनों से सीवर का ढक्कन खुला पड़ा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस ढक्कन को बंद नहीं कराया गया, तो कोई बड़ा जानलेवा हादसा भी हो सकता है।

पुलिस को मिली सफल्ताः अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र अवैध पटाखों और विस्फोटकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम मुबारिकपुर के जंगलों में चल रही एक अवैध पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम मुबारिकपुर के जंगल में छिपकर बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और बताई गई जगह पर घेराबंदी कर छापेमारी की गई। मौके से भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1080 किलोग्राम तैयार माचिस पटाखे (90 पेटियां) बरामद कीं। इसके अलावा पटाखा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 50 किलो गंधक, 25 किलो बारूद, 125 किलो पिसा हुआ कोयला, 2 पैकिंग टेप मशीनें, 12,000 खाली डिब्बियां, 17 बंडल पैकिंग रैपर, छानने वाले झरने, टब और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया है। शातिर अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थेमौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राहुल कुमार (35 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह (निवासी शाहपुर) और उत्कर्ष त्यागी (23 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार त्यागी (निवासी मुबारिकपुर, मंसूरपुर) के रूप में हुई है। विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्जथाना मंसूरपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु०अ०सं० 291/2026, धारा 288/125 ठछै तथा 5/9बी(1)(।) व 9बी(1)(ठ) विस्फोटक अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी, उप-निरीक्षक अभिषेक गुप्ता, हेड कांस्टेबल ललित भाटी, सोनू कुमार तथा कांस्टेबल लोकेन्द्र कुमार व मनीष कुमार शामिल रहे।
एटीएम फ्रॉड गैंग के शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एटीएम बदलकर और मशीनों में फेवीक्विक लगाकर लोगों के खून-पसीने की कमाई ठगने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गैंग का थाना सिविल लाइन पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास राजयोग फार्म हाउस के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर ठग पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक, विभिन्न बैंकों के 10 चोरी किए हुए एटीएम कार्ड और हाल ही में ठगे गए 10,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गत 04 अक्टूबर 2026 को इंदिरा कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम कुमार ने थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी थी कि किसी अज्ञात ठग ने उनका एटीएम कार्ड चोरी कर धोखे से 19,500 रुपये उड़ा लिए हैं। शिकायत पर मु०अ०सं० 256/2026 धारा 303(2)/318(4) ठछै के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था। 04/05 अक्टूबर की दरमियानी रात पुलिस टीम बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध स्पलेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। टॉर्च की रोशनी से रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने बाइक मोड़कर जंगल की तरफ भगा दी और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। चकरोड पर बाइक फिसलने के बाद बदमाशों ने पेड़ की आड़ लेकर फिर गोलियां चलाईं। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिर पड़ा, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग कर दबोच लिया गया। पकडे गये शातिर फैजान (उम्र 24 वर्ष) पुत्र शाहिद, निवासी ग्राम बारीपुर संभल, हाल निवासी नोएडा (दाहिने पैर में गोली लगने से घायल), प्रशांत उर्फ पुच्ची उर्फ पटवारी (उम्र 23 वर्ष) पुत्र सुनील तोमर, निवासी ग्राम रहरूआ हापुड, हाल निवासी नोएडा है। आरोपी फैजान पर नोएडा, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, हापुड़, मुरादाबाद और अमरोहा में धोखाधड़ी, चोरी और आम्र्स एक्ट के 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं प्रशांत के खिलाफ भी विभिन्न जिलों में 8 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये ऐसे एटीएम बूथ चुनते थे जहाँ कोई सुरक्षा गार्ड नहीं होता था। बूथ के भीतर दीवार या मशीन पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर लिखकर अपना मोबाइल नंबर चिपका देते थे। कार्ड स्लॉट (जहाँ एटीएम डाला जाता है) में फेवीक्विक या गोंद लगा देते थे। जैसे ही कोई ग्राहक एटीएम डालता, वह अंदर चिपक जाता। मदद के बहाने पास में खड़ा इनका एक साथी अंदर आता और ट्रांजैक्शन कैंसिल कराने के बहाने ग्राहक का पिन कोड चुपके से देख लेता। जब परेशान ग्राहक दीवार पर लिखे (फर्जी) हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करता, तो बाहर बैठा दूसरा साथी फोन उठाकर बोलताकृ ष्आपका कार्ड लॉक हो गया है, 2 घंटे बाद अनलॉक होगा, आप घर जाइए। ग्राहक के जाते ही ये पेचकस से कार्ड निकालकर तुरंत किसी अन्य एटीएम से पूरा पैसा उड़ाकर शहर से फरार हो जाते थे। पकडे गये शातिरों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर (01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस) ,
01 स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), 10 अलग-अलग बैंकों के चोरी के एटीएम कार्ड , 10,000 रुपये नकद (चोरी किए गए कार्ड से निकाले गए) बरामद किये। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रूप सिंह, मोहित कुमार, अंकित, सुधीर, का. मोहित यादव, ब्रह्मदेव, सैनी सिंह शामिल रहे।
एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर सौंपे गए ज्ञापन, 8 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री मयंक ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों के आंदोलन का प्रथम चरण शुरू हुआ। आंदोलन के पहले दिन मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने कार्य का निर्वहन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष, जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधीक्षकों को ज्ञापन भी सौंपे गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा पर डॉ. राहुल वर्मा के नेतृत्व में समस्त एनएचएम संविदा कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। गालिबपुर में भी एनएचएम संविदा कर्मियों द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया तथा काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया। पुरकाजी में डॉ. असजद सामी के नेतृत्व में सभी एनएचएम संविदा कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जिला महिला चिकित्सालय में संजय कुमार एवं डॉ. सुदेश वर्मा के नेतृत्व में समस्त संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर डॉ. विकास एवं डॉ. भावना के नेतृत्व में एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। शाहपुर में डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसके बाद सभी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भी समस्त एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा इसके उपरांत चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर डॉ. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया और सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत एक लाख से अधिक एनएचएम संविदा कर्मी आंदोलन के प्रथम चरण में काली पट्टी बांधकर अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। यह विरोध कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि आंदोलन के तहत अगले तीन दिनों तक सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बावजूद यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो 8 अक्टूबर 2026 से कार्य बंद कर पूर्ण हड़ताल की जाएगी। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि “यह सरकार के लिए आखिरी चेतावनी है। एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। यदि सरकार अब भी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो 8 अक्टूबर से होने वाले पूर्ण कार्य बहिष्कार की जिम्मेदारी सरकार एवं शासन-प्रशासन की होगी।” उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि सरकार तक कर्मचारियों की जायज मांगों को मजबूती से पहुंचाना है। सरकार यदि समय रहते सकारात्मक पहल करती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
लगभग 250 मरीजों को मिला उपचार, 190 मरीजों की शुगर व हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जाँच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वास्थ्य सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाते हुए होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को विद्यालय परिसर में डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लगभग 250 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श किया गया तथा उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गईं। वहीं लगभग 190 मरीजों की ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जाँच की गई। जाँच के उपरांत चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक सावधानियों, खान-पान तथा उपचार संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। शिविर में सर्दी-जुकाम, खाँसी, बुखार, जोड़ों एवं शरीर के दर्द, श्वसन संबंधी समस्याओं, त्वचा रोगों सहित विभिन्न सामान्य एवं पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कौशिक, सचिव डॉ. मनीष प्रताप सिंह, कैम्प सचिव डॉ. प्रमोद कश्यप, कोषाध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मोहित मलिक, डॉ. गौरव पाठक एवं डॉ. अभिषेक कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। इस अवसर पर प्रवेन्द्र दहिया, प्रबंधक, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज ने कहा कि – “स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सहजता से पहुँचें। इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी चिकित्सकों एवं डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुँचे क्षेत्रवासियों ने निःशुल्क जाँच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों तथा विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी और राहत देने वाले हैं। डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन ने भी भविष्य में जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
पितृनाम संकीर्तन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि निःशुल्क गीता पाठ,पितृनाम संकीर्तन प्राचीन शिव मन्दिर परिसर, उत्तरी सिविल लाइन्स मे आयोजित किया गया। विधिवत पूजन के उपरांत गणेश वन्दना, ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र,अक्षर ब्रह्मयोग,अष्टादश श्लोकी का पाठ कराया गया।तत्पश्चात भजनो मे राम नाम का जाप, विपिन गुप्ता,राधा मिश्रा, मीनाक्षी शर्मा तथा महेन्द्र रावत द्वारा राधा कृष्ण एवं पितरों के प्रति समर्पित भावपूर्ण भजन प्रस्तुतियों जय जय पितर देवा,करूं मे तेरी सेवा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बताया कि महाराज श्री के घर-घर गीता, हर-घर गीता के वैश्विक अभियान के निमित्त पितृपक्ष मे नगर के अलग- अलग क्षेत्रो मे निरन्तर निःशुल्क गीतापाठ कराये जा रहे है।गीतापाठ के सफल आयोजन मे दीपक गौतम,अनीता गुप्ता,राधा मिश्रा,डाॅ आदेश संगल, परणिता,पूनम,सुषमा,राधा, अलका,मोहिनी,ममता,मंजू, मिनाक्षी,रेणू,सुन्दर लाल तायल,अजय अग्रवाल आदि तथा बड़ी संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित रही। गीताजी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
श्री श्याम वंदना महोत्सव में झूमे भक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 42 वा श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार , सत्य प्रकाश रेशु, बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ ,राहुल गोयल दिल्ली ,राजीव गर्ग,अरुण गर्ग (पेपर वाले) ने दीप प्रवजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,विशाल गर्ग, अचिंत मित्तल , राजेंद्र गुप्ता,प्रमुख चावल व्यापारी दिनेश मित्तल,संजीव अग्रवाल,ललित अग्रवाल,ब्रह्मप्रकाश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी और सोनभद्र से भजन गायक संजीव शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कीर्तन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। संजीव शर्मा ने “उंगली पकड़कर ले आया मुझे खाटू नगरी घुमाया मुझे, “ओर रजनी राजस्थानी ने यू ही तो आंसू आये नहीं मेरी कुछ तो श्याम मजबूरी है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया और अपने भजनों से कीर्तन में चार चाँद लगा दिए। देर रात तक पंडाल “श्याम नाम” के जयघोष से गूंजता रहा। महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य फूलों से श्रृंगार किया गया। दरबार के बीचोंबीच श्याम बाबा विराजमान थे। महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया मुजफ्फरनगर के आसपास के मंडलों से जैसे ,शामली,बुढ़ाना,गंगोह, पुरकाजी लक्सर मंगलौर रुड़की खतौली मेरठ कैराना मुजफ्फरनगर की ज्यादातर सभी संस्थाओं से प्रेमी आये हुए थे।
श्याम प्रेमियों से पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ था और कार्यक्रम का समापन गगनभेदी “श्याम बाबा के जयकारों” के साथ हुआ। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की मुख्य कार्यकारणी में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रांशु बंसल, एवं एकादशी सदस्यों में से हर्षित अग्रवाल,दीपांशु गर्ग,अनुराग गोयल, अवि गोयल,जय बंसल, रोहताश कुमार, मनीष जिंदल, संजीव वर्मा, नितिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, आशीष अग्रवाल, गौरव जैन, सौरभ वर्मा, अनिल गोयल, मनोज कंर्णवान, अमन गर्ग, वंश भाटिया, विवेक बंसल, नक्षत्र खंडेलवाल, संदीप धवन, संजय अग्रवाल, केशव झांब, विनय गर्ग, लोकेश बंसल, दिनेश मित्तल, मयंक अग्रवाल, गौरव गर्ग, अमित सिंघल, सचिन मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गोयल, विशाल कुमार, अभिषेक अग्रवाल, श्याम गुप्ता, राहुल गोयल, अनूप गोयल, राघव मदान, राहुल बंसल, गौरव गर्ग, विशाल तायल, गिरिराज स्वरूप, अभिषेक सैनी, नितिन मित्तल, राजेश कर्णवाल, लव अग्रवाल, मोनू जिंदल आदि उपस्थित रहे।
गूंजा जयकारा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चैथे दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मनोहारी एवं भक्तिमय प्रसंग सुनाया गया। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कथा का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों के साथ किया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा कथा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भी अत्याचार, अन्याय और आसुरी शक्तियों के विनाश तथा धर्म की पुनस्र्थापना के लिए हुआ। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की परिस्थितियों तथा उनके जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार करते हुए जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बधाई गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाई। कथा पंडाल में मौजूद भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का अभिनंदन किया। इस दौरान चारों ओर उत्साह और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि जिस कार्य को मनुष्य दृढ़ संकल्प के साथ प्रारंभ करता है, उसमें सफलता प्राप्त होने की संभावना निश्चित रूप से बढ़ जाती है। जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प, संयम और निरंतर प्रयास आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं है, बल्कि इसके प्रत्येक प्रसंग और संदेश को अपने जीवन में उतारना ही कथा श्रवण की वास्तविक सार्थकता है। उन्होंने सूर्यवंश का मार्मिक एवं विस्तृत वर्णन करते हुए उसके प्रमुख प्रसंगों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही चंद्रवंश की महिमा और उससे जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी श्रद्धालुओं को श्रवण कराया। कथा व्यास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वंश परंपराओं का विशेष महत्व रहा है और इनके माध्यम से हमें धर्म, मर्यादा, त्याग, तपस्या तथा कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है। आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि कथा में जो कुछ भी सुनें, उसे कथा स्थल पर ही छोड़कर नहीं जाना चाहिए। कथा के प्रत्येक संदेश को अपने व्यवहार और जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। यदि कथा सुनने के बाद हमारे आचरण, विचार और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है, तभी कथा श्रवण को सार्थक माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की पावन धरती पर क्षत्रिय के जन्म का उद्देश्य केवल शौर्य और पराक्रम दिखाना नहीं, बल्कि देश, धर्म, संत, सनातन परंपरा, पितरों तथा माताओं और बहनों की रक्षा करना भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति हमें अपने कर्तव्यों का पालन करने, कमजोर और असहाय लोगों की सहायता करने तथा धर्म और मर्यादा की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण, वेद, उपनिषद और रामचरितमानस जैसे धार्मिक ग्रंथों का नियमित वाचन एवं श्रवण करने से मनुष्य को धर्मलाभ के साथ-साथ जीवन जीने की सही दिशा भी प्राप्त होती है। इन ग्रंथों में जीवन के प्रत्येक पक्ष के लिए मार्गदर्शन मिलता है। इनके नियमित अध्ययन और श्रवण से मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है तथा व्यक्ति सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों में भाव-विभोर दिखाई दिए। कथा स्थल पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
एमबीए एवं एमसीए के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एम०बी०ए० व एम०सी०ए० के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसायिक मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास, इनर्फाेमेशन टैक्नालॉजी कौशल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रोग्रामिंग, डिजिटल एवं तकनीकी कौशल तथा रोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारी की गतिविधियों से परिचित कराना था। कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता जी ने इसके साथ ही विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित कक्षाओं में उपस्थिति, अध्ययन के प्रति गंभीरता तथा शैक्षणिक अनुशासन के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें अपने शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा किसी भी शैक्षणिक अथवा व्यक्तिगत समस्या के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में एम0बी0ए0 से श्रीमती रितु मित्तल द्वारा शोध परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया, श्री मुकुल जैन ने अपने सत्र में उद्यमिता और नवाचार के बारे मे विस्तार से समझाया, श्रीमती पारुल कुमार ने संचार और व्यक्तित्व विकास, मिस० महिमा मंगल ने आई०टी० और कम्प्यूटर एवं श्री आदित्य कश्यप ने मार्केटिंग विषय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही एम०सी०ए० से श्री० प्रशान्त तोमर ने ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग कौशल, श्रीमती अन्नु त्यागी ने मशीन लर्निंग विद् पायथन, उमंग शर्मा, वैशाली ने डाटाबेस मेनेजमेन्ट सिस्टम द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। प्रत्येक सत्र लगभग दो घंटे का रहा, जिसमें विद्यार्थियों को विषय से संबंधित व्यावहारिक जानकारी, आवश्यक कौशल एवं व्यावसायिक जीवन की उपयोगी बातों से अवगत कराया गया। इन सत्रों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से संवाद करते हुए अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए । कार्यक्रम के अंत मे एम०बी०ए० के छात्र / छात्राओं के कुशल प्रदर्शन के लिए श्री मुकुल जैन की उद्यमिता और नवाचार वर्कशाप में प्रथम स्थान अमन गोयल, द्वितीय स्थान राघव गुप्ता व तृतीय स्थान तान्या तायल, चतुर्थ स्थान रचना व पंचम स्थान निकिता ने प्राप्त किया। श्रीमती रितु मित्तल की शोध परियोजनायें वर्कशाप में प्रथम स्थान रचना, द्वितीय स्थान कनिष्का व तृतीय स्थान अर्पिता ने प्राप्त किया । श्रीमती पारुल कुमार की संचार और प्रजेन्टेशन वर्कशाप में प्रथम स्थान आराध्या गर्ग, द्वितीय स्थान रिया धीमान व तृतीय स्थान राघव गुप्ता व इसी के साथ उपविजेता प्रथम अर्पिता त्यागी व द्वितीय यश शर्मा ने प्राप्त किया। मिस० महिमा मंगल की आई०टी० और कम्प्यूटर वर्कशाप में प्रथम स्थान निशा, द्वितीय स्थान यश शर्मा व तृतीय स्थान वंशिका कुमारी, चतुर्थ स्थान वर्निका व पंचम स्थान निकिता ने प्राप्त किया। श्री आदित्य कश्यप की मार्केटिंग वर्कशाप में प्रथम स्थान रिया धीमान, द्वितीय स्थान अमन गोयल व तृतीय स्थान आराध्या व इसी के साथ उपविजेता प्रथम वंशिका कुमार व द्वितीय अनुष्का सिंघल ने प्राप्त किया । इसी क्रम में एम०सी०ए० के छात्र / छात्राओं के कुशल प्रदर्शन के लिए श्री० प्रशान्त तोमर द्वारा ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग कौशल वर्कशाप में प्रथम स्थान सुयश शर्मा, द्वितीय स्थान हर्षित शर्मा व तृतीय स्थान अंशिका सैनी चतुर्थ स्थान दीक्षा पालीवाल व पंचम स्थान सिमरन झावला ने प्राप्त किया । श्रीमती अन्नु त्यागी की मशीन लर्निंग विद् पायथन वर्कशाप में प्रथम स्थान देवांश, द्वितीय स्थान शगुन झावला व तृतीय स्थान नन्दनी, चतुर्थ स्थान अंशिका सैनी व पंचम स्थान तनु ने प्राप्त किया । मि० उमंग शर्मा व मिस वैशाली द्वारा संयुक्त रूप से डाटाबेस मेनेजमेंन्ट सिस्टम वर्कशाप में प्रथम स्थान अंशिका द्वितीय स्थान शगुन झावला, व तृतीय स्थान नन्दनी व इसी के साथ उपविजेता प्रथम देवांश व द्वितीय तनु ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने सात दिनों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम ने उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को समझने, अपने सहपाठियों एवं शिक्षकों से परिचित होने तथा अपने भविष्य के लक्ष्यों के प्रति अधिक जागरूक होने में सहायता प्रदान की। विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं संवाद को भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया। एमबीए एवं एमसीए विभाग के प्राचार्य डॉ. आलोक गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, कौशल विकास एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, कौशल, नेतृत्व, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण चरण है। अंत में कार्यक्रम की कोडिनेटर डा० विभूति अग्रवाल ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक जीवन के लिए भी तैयार करते हैं । कार्यक्रम में एमबीए एवं एमसीए विभाग एवं डी०एल०एड० विभाग से बबली तोमर, डा० शुभम तायल, देवेश गुप्ता, तरंग शर्मा, आशीष आहुजा, आयुष गुप्ता, विवेक सैनी, राजीव कुमार, वरूण कुमार, संगीता कौशिक, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगणों का सहयोग रहा। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पूरे सात दिवसीय कार्यक्रम में उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया ।
मुजफ्फरनगर में खेत पर युवती से तीन युवकों की कथित अभद्रता, शोर मचाने पर पहुंचे परिजन तो भागे, घर पहुंचकर मारपीट का भी आरोपय केस दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चरथावल थाना क्षेत्र के कन्हाहेड़ी गांव में खेत पर गई एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती अपने माता-पिता से मिलने के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान खेत की नाली के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता की। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसकी मां मौके पर पहुंच गई। मां को आता देखकर तीनों युवक वहां से भाग निकले। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवक युवती के घर पहुंचे और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के संबंध में युवती अपने माता-पिता के साथ चरथावल थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार चार अक्टूबर को सुबह करीब 10ः30 बजे युवती अपने घर से किसी काम के लिए अपने माता-पिता से मिलने खेत पर गई थी। खेत के पास उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने बताया कि उसकी मां दो खेत आगे काम कर रही है। इसके बाद युवती खेत की नाली के रास्ते अपनी मां के पास जाने लगी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान नाली के किनारे रवि, दीपक और राजन मिल गए। आरोप है कि तीनों ने युवती के साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवती ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। तहरीर के मुताबिक, युवती के शोर की आवाज सुनकर कुछ देर बाद उसकी मां मौके पर पहुंच गई। मां को वहां आता देखकर तीनों युवक मौके से भाग गए। इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोप है कि घटना के कुछ समय बाद तीनों युवक युवती के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने युवती के परिजनों के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। इससे परिवार में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद युवती अपने माता-पिता के साथ चरथावल थाने पहुंची। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के आदेश पर पुलिस ने रवि, दीपक और राजन के खिलाफ धारा 74 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अभिलेख के अनुसार तहरीर को सीसीटीएनएस पर दर्ज करते हुए मुकदमे की कार्रवाई की गई। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खेत में युवती से कथित अभद्रता और इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों से मारपीट के आरोप सामने आने के बाद गांव में भी घटना को लेकर चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरनगर में फिल्मी स्टाइल में अफसर की गाड़ी रोकी, अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर नायब तहसीलदार से बदसलूकी का आरोप, पुलिस के सामने हंगामा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने निकली प्रशासनिक टीम को सोमवार सुबह उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के बाद खनन से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में सदर तहसील के नायब तहसीलदार को घेर लिया गया और उनकी गाड़ी के आगे दूसरी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया गया। इस गाड़ी पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगा बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, नायब तहसीलदार और उनके चालक के साथ अभद्रता करने तथा उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश किए जाने का भी आरोप सामने आया है। घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में मामला चर्चा का विषय बन गया। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
जौली रोड से शुरू हुआ पीछा, बिलासपुर कट पर पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली
बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे सदर तहसील के नायब तहसीलदार को जौली रोड की तरफ से अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आने की सूचना मिली। नायब तहसीलदार पुलिस टीम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे लग गए। प्रशासनिक टीम ने पीछा करते हुए नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर कट के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवा लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकने के बाद प्रशासनिक टीम ने मिट्टी के संबंध में जानकारी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। इसी दौरान आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने अपने मोबाइल फोन से कई लोगों को मौके पर बुला लिया।
कुछ ही देर में मौके पर जुटी भीड़, शुरू हो गया हंगामा
ट्रैक्टर चालक के फोन के बाद कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और नायब तहसीलदार से बहस करते हुए बदसलूकी करने लगे। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
मामला तब और गरमा गया जब एक गाड़ी नायब तहसीलदार की गाड़ी के बिल्कुल आगे लगा दी गई। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगा हुआ था। गाड़ी इस तरह लगाई गई कि नायब तहसीलदार की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी।
अफसर की गाड़ी के आगे गाड़ी, रास्ता पूरी तरह ब्लॉक
आरोप है कि नायब तहसीलदार की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उनका रास्ता रोक दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी को काफी देर तक मौके पर ही रुकना पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही नायब तहसीलदार और उनके चालक से कथित तौर पर अभद्रता की गई।
नायब तहसीलदार के चालक के साथ भी बदसलूकी किए जाने का आरोप है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों द्वारा दोनों को गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामला अधिक बिगड़ने से रोक लिया।
अवैध खनन रोकने निकले थे अधिकारी, खुद ही घिर गए
पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस प्रशासनिक टीम ने अवैध मिट्टी के परिवहन को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू की थी, उसी टीम के अधिकारी को कथित तौर पर मौके पर घेर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में रास्ता रोके जाने और बदसलूकी के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
प्रशासनिक टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अब यह भी जांच का विषय है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी मिट्टी कहां से लाई गई थी, मिट्टी खनन के लिए अनुमति थी या नहीं और उसे ले जाने के लिए संबंधित दस्तावेज मौजूद थे या नहीं।
वीडियो ने बढ़ाई हलचल, अब कार्रवाई पर टिकी नजर
घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों, वाहनों और घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर हुए कथित व्यवहार को लेकर अब कार्रवाई की स्थिति पर सभी की नजर है। यदि जांच में प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने, रास्ता रोकने या अधिकारी के साथ अभद्रता की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं अवैध मिट्टी खनन के मामले में भी आगे की कार्रवाई का इंतजार है।


