India-Philippines के बीच BrahMos Missiles को लेकर 37.50 करोड़ डॉलर में समझौता
India-Philippines के बीच BrahMos Missiles को लेकर समझौता हो गया है. फिलीपींस के रक्षा मंत्रालय और फिलीपींस नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और मनीला में भारत के राजदूत और ब्रह्मोस लिमिटेड के अधिकारियों की मौजूदगी में ये करार किया गया है.
India से करीब 37.50 करोड़ डॉलर (करीब 2777 करोड़) में ये सौदा किया गया है. ब्रह्मोस के समंदर से लॉन्च होने वाली एंटी शिप क्रूज मिसाइल (Anti Ship Cruise Missiles) वर्जन को फिलीपींस को दिया जा रहा है.
चीन के जलक्षेत्र को लेकर तनाव
Philippines के साथ पिछले कुछ महीनों से चीन के जलक्षेत्र को लेकर तनाव बढ़ गया है. जिस जलक्षेत्र को फिलीपींस अपना बताता रहा है, वहां कई महीनों से चीनी जहाज डेरा डाले हुए हैं.
Philippines की तमाम कोशिशों के बावजूद भी चीनी जहाज हटने को तैयार नहीं है. ऐसे में India से ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Missiles) लेकर फिलीपींस अपनी नौसेना (Philippines Navy) को अधिक ताकतवर बनाने की कोशिश में जुटा है.
Philippines नेवी की ताकत
ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर डील होने के बाद Philippines नेवी की ताकत काफी बढ़ जाएगी. वही चीन की परेशानी भी इससे बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं.ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल (Anti Ship Cruise Missiles) की गिनती इस सदी के सबसे घातक मिसाइलों में की जाती है.
India ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नए वेरिएंट का सफल परीक्षण किया था. ओडिशा के बालासोर तट से इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को दागा गया था.
इसकी मारक क्षमता करीब 350 से 400 किलोमीटर तक की है. मिसाइल 2.8 मैक यानी ध्वनी की गति से करीब 3 गुन अधिक गति से दागी जा सकती है. ये मिसाइल सिस्टम आसानी से दुश्मन के रडार से बच सकती है.

