उत्तर प्रदेश

बेटे को टिकट नहीं देने से प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र की सांसद Rita Bahuguna Joshi नाराज: भाजपा छोड़ने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में घमासान मचा है, पुत्र को टिकट नहीं मिलने को लेकर प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र की सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने भाजपा को धमकी देकर राजनीतिक संन्यास लेने की घोषणा की है l

रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi)  लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से लगातार दो बार 2012 और 2017 में विधायक चुनी गईं। 2012 में वह कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं लेकिन 2017 में वो भाजपा में आ गईं और एक बार फिर लखनऊ कैंट से विधायक चुनी गईं।

चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का फैसला: Rita Bahuguna Joshi

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। बेटे को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने के बाद रीता बहुगुणा जोशी ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi)  ने कहा कि भाजपा ने उनके बेटे को टिकट नहीं देने का फैसला किया है और अब वे खुद भी चुनावी राजनीति से संन्यास ले रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लोकसभा का कार्यकाल 2024 में ख़त्म हो रहा है।

इसके बाद वे भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा समझदार है और वो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।दरअसल भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी लखनऊ कैंट विधानसभा से टिकट चाह रहे थे। पिछले दिनों भी उन्होंने अपने बेटे को टिकट दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा था कि उनका बेटा 12 साल से बीजेपी में काम कर रहा है।

अगर उसने अपने काम को लेकर टिकट मांगा है, तो यह उसका अधिकार भी है। अगर पार्टी का नियम है कि एक परिवार से एक को ही टिकट, तो मैं सांसद के तौर पर अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं।हालांकि उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि वे भाजपा नहीं छोड़ेंगी और अगर पार्टी चाहेगी तो वे विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी करेंगी।

साल 2019 में रीता बहुगुणा (Rita Bahuguna Joshi)  के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई लखनऊ कैंट सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भी वे अपने बेटे को यहां से चुनाव लड़ाना चाहती थीं लेकिन पार्टी ने सुरेश तिवारी को टिकट दिया था। वर्तमान में सुरेश तिवारी इस सीट से विधायक हैं।बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से लगातार दो बार 2012 और 2017 में विधायक चुनी गईं।

2012 में वह कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं लेकिन 2017 में वो भाजपा में आ गईं और एक बार फिर लखनऊ कैंट से विधायक चुनी गईं। हालांकि 2019 में वे भाजपा के टिकट पर ही प्रयागराज से सांसद चुनी गईं। रीता बहुगुणा जोशी लंबे समय तक कांग्रेस में रहीं और वे कांग्रेस में कई पदों पर रही l

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 6 =