All Of Us Are Dead: कोरियन वेब सीरीज ने Netflix पर धमाल मचाना किया शुरू
All Of Us Are Dead: Netflix पर नई कोरियन वेब सीरीज (New Web Series) ऑल ऑफ अस आर डेड रिलीज हो गई है. जॉम्बी थ्रिलर सीरीज (All Of Us Are Dead) की तुलना दर्शक स्किव्ड गेम्स से कर रहे हैं.कई दर्शक तो इस कोरियन वेब सीरीज को नया स्किव्ड गेम्स (New Squid Games) बता रहे हैं. ऑल ऑफ अस आर डेड और स्किव्ड गेम्स के कॉन्सेप्ट कुछ-कुछ मिलते हैं. दोनों में ही मौत का तांडव और अपने ही लोगों से खतरा होता है.
‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ जॉम्बी अटैक की कहानी है. इस सीरीज में एक हाई स्कूल जॉम्बिज (Jombie Thriller) का अड्डा बन जाता है. स्कूली स्टूडेंट्स मुश्किल हालातों में फंस जाते हैं. स्टूडेंट्स को खुद अपनी जिंदगी तो बचानी ही होती है, साथ ही स्कूल को भी इस मुसीबत से निकालना होता है. ऑल ऑफ अस आर डेड (All Of Us Are Dead) में अपने ही दोस्तों से जिंदगी की जंग की कहानी काफी दिलचप्स और रोमांच से भरी है.
All of Us Are Dead की कहानी
‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ (All of Us Are Dead) की कहानी स्कूली स्टूडेंट्स की एक सामान्य दिन से होती है. सभी स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचते हैं, वहां एक साइंस का प्रैक्टिकल हो रहा होता है. साइंस का प्रैक्टिकल फेल हो जाता है, जिससे लड़की संक्रमित हो जाती है और जॉम्बी बन जाती है. यह वायरस (Virus) फैलता जाता है. ऑल ऑस अस आर डेड की कहानी काफी मजेदार है.
स्किव्ड गेम्स के बाद ‘All Of Us Are Dead’ के सुपरहिट डुपरहिट होने के चांस दिखाई दे रहे हैं. बता दें स्किव्ड गेम्स (Squid Games) ने नेटफ्लिक्स को करोड़ों का मुनाफा कमा कर दिया था. ऑल ऑफ अस आर डेड भी नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है.
कोरियन वेब सीरीज (All Of Us Are Dead) में स्किव्ड गेम्स (Squid Games) के एक्टर ली यू-मी भी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. साथ ही यूं चान यंग, पार्क जी हू, चो यी ह्यून, पार्क सोलोमन और यू इन सू भी मेन रोल में दिख रहे हैं. इन दिनों कोरियन वेब सीरीज (Korean Web Series) का चस्का दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
