News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए आए अमित शाह ने वृंदावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यही मुजफ्फरनगर है जिसने २०१४, २०१७ और २०१९ में भाजपा की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत की नींव डालने का काम किया है। यहीं से लहर उठती है जो काशी तक जाती है और हमारे विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का जब मैं प्रभारी बना था, तब शुरु में ही यहां दंगे हुए थे। तब की सरकार में आरोपी ही पीड़ित बन गए थे और जो पीड़ित थे, उन्हें आरोपी बना दिया गया। मैं उन दंगों की पीड़ा को भूला नहीं हूं। अमित शाह ने आगे कहा कि सपा, बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश को माफियाओं ने कब्जे में ले लिया था। धर्म और जाति के आधार पर यहां राजनीति करने वालों का यहां बोलबाला था। २०१७ में यहां योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने के बाद सारे गुंडे उत्तर प्रदेश की सीमा से बाहर चले गए।
पहले उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने शासन किया जब बहनजी की पार्टी आती थी तो वो एक जाति की बात करती थी, कांग्रेस पार्टी आती थी तो वो परिवार की बात करती थी और अखिलेश बाबू आते थे तो वो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे। अमित शाह ने कहा कि अगर सपा-बसपा की सरकार बनी, तो फिर से माफियाराज आएगा, जातिवाद आएगा। लेकिन अगर भाजपा को वोट दिया तो उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा। अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट उत्तर प्रदेश में माफिया राज भी ला सकता है और वही वोट माफियाराज से मुक्ति भी दिला सकता है। अमित शाह ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो कहते हैं कि हम साथ-साथ हैं। मगर ये साथ कब तक है? अगर इनकी सरकार बन गई तो जयंत तो निकल जायेंगे और आजम तथा अतीक उनके बराबर में बैठे होंगे। यूपी के लोग तो टिकटों के बंटवारे से समझ गए हैं कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र और हर समाज के हमारे पूर्वजों का सम्मान करने में विश्वास करती है। आज तक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर कुछ नहीं हुआ था, हमने उनके नाम पर अलीगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण कराने का काम किया। किसानों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले १० साल सपा-बसपा सरकार रही, आपने किसानों के लिए क्या किया? अमित शाह ने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती से तमाम युवाओं में देश की सेवा के लिए काम किया है। जाट समाज तथा अन्य वर्गों के युवाओं ने देश की सेना तथा अन्य स्थानों पर देश की सेवा के लिए तमाम कुर्बानियां भी दी। योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को कानून व्यवस्था के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गुंडे और माफियाओं को संरक्षण दिया और बढ़ावा दिया। उन्होंने अखिलेश पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह को सबसे ज्यादा सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। आज इस क्षेत्र के युवा हर जगह बार्डर पर मिल जाएंगे। अखिलेश के मुफ्त बिजली के दावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कहा कि उनके राज में बिजली आती नहीं थी। अमित शाह ने अखिलेश सरकार के समय के अपराधिक आंकडे तथा योगी सरकार के समय अपराधों में आई गिरावट का तुलनात्मक आंकडा प्रस्तुत किया। किसानों और गरीब कल्याण के लिए सरकार ने तमाम काम किए हैं। मोदी ने सबको मुफ्त टीकाकरण कराया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सासंद सोहनवीर सिंह, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के अलावा सदर प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल प्रत्याशी सपना कश्यप, बुढ़ाना प्रत्याशी उमेश मलिक, खतौली प्रत्याशी विक्रम सैनी, मीरांपुर प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर व पुरकाजी प्रत्याशी प्रमोद ऊटवाल भी मंच पर मौजूद रहे।

 

गृह मंत्री ने किया जनसम्पर्क

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गृह मंत्री अमित शाह ने अपने चुनावी अभियान के तहत भगवान आशुतोष की पूजा कर पार्टी की जीत की कामना की। इस दौरान भारत माता की जय,वन्दे मातरम से पूरी तरह गुंजायमान हुआ भगत सिंह रोड। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। अमित शाह ने नगर के शिव चौक,भगत सिह रोड,दाल मंडी,सर्राफा बाजार,गोल मार्किट मे जन सम्पर्क किया। डोर टू डोर प्रचार को लेकर व्यापारियो मे अच्छा-खासा उत्साह बना रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरा भगत सिह रोड,दाल मंडी,आलू मंडी को फूलों,गुब्बारों और भगवा रंग से सजाया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी हाथो में फूल लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का भगत सिह रोड पर गर्मजोशी से इंतजार करते रहे। इस दौरान व्यापारियों ने योगी मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अमित शाह ने भगत सिह रोड पर डोर टू डोर जन सम्पर्क किया। शिव चौक व भगत सिह रोड पर जन सम्पर्क के पश्चात गृह मंत्री अमित शाह अपने काफिले के साथ मेरठ रोड स्थित उद्यमी सतीश गोयल के आवास पर पहुंंचे यहां भोजन कर अमित शाह देवबंद के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। गृह मंत्री के दौरे को लेकर रूट डायवर्ट किया गया। जाम से मुक्ति के लिए पुलिस तथा टै्रफिक पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनता दर्शन में जन समस्याओं का जिला विद्यालय निरीक्षक ने निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में जिला विद्यालय गजेन्द्र कुमार द्वारा आज जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

चुनावों को लेकर हुआ फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना प्रभारी पुरकाजी द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र पुरकाजी के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी।

 

चोरी का खुलासा

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अज्ञात चोरों द्वारा थानाक्षेत्र रतनपुरी में से ०१ ट्राली जिसमे करीब ५५ कुन्तल गन्ना लदा था को चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोग का २४ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तगण को ग्राम सठेडी खतौली-बुढाना मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों तरूण पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम कनिया थाना बाबूगढ जनपद हापुड, जितेन्द्र पुत्र भोपाल नि० ग्राम बहादुरपुर थाना परिक्षितगढ जनपद मेरठ जिसके कब्जे से ०१ ट्राली ०४ पहिया मय ५५ कुन्तल गन्ने लदी (चोरी की हुई), ०१ ट्रैक्टर मैंसी (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई।

 

 

नशे का सौदागर दबोचाNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खालापार चौकी इंचार्ज प्रवेश शर्मा व उनकी टीम ने जबरदस्त गुड वर्क को अंजाम देते हुए एक ऐसे नशे के सौदागर को धर दबोचा और उसके पास से करीब एक लाख का नशे का साजो सामान भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं जो वाकई में सराहनीय गुड वर्क कहा जायेगा। चौकी प्रभारी खालापार प्रवेश कुमार शर्मा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आर०टी०ओ० कट के कोने पर मेरठ रोड से एक अभियुक्त शिवम उर्फ नोनू पुत्र अमित कुमार नि० मोहनबाबा मदिर के पास निकट आश्रम रोड़ बूडपुर दिल्ली को अवैध मादक पदार्थ १० किलो ग्राम गाँजा कीमत करीब १,०००००-रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली मु०नगर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया हैं।

समाचार

सौरभ स्वरूप बंटी के साथ पूरा कुटुम्ब : आशुतोष बंसल

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजसेवी अनुज बंसल ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि गठबन्धन से प्रत्याशी व पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप के सुपुत्र सौरभ स्वरूप उर्फ बन्टी सवार हो चुके हैं। आशुतोष बंसल ने कहा कि चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। उन्होने कहा कि कुछ जगह परिवार टूटने की बात सुनी गई है। जो कि निरर्थक व बेबुनियाद है। अनुज बंसल ने कहा कि वे मीडिया के माध्यम से सर्व समाज व तमाम मतदाताओ से अपील करते हुए बताया कि गौरव स्वरूप ने जो निर्णय लिया है। वह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उनके निर्णय मे परिवार का कोई समर्थन नही है, वह परिवार के जिम्मेदार सदस्य हैं। सुख-दुख मे हम एक दूसरे के साथ हैं। स्वरूप परिवार एक है, और पूरा कुटुम्ब गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बन्टी के साथ है और उन्हे पूर्ण जिम्मेदारी से विधानसभा के चुनाव मे पूरा परिवार व परिवार का बच्चा-बच्चा साथ रहकर कार्य करेगा तथा चुनाव मे पूरा सहयोग रहेगा। समाजसेवी अनुज बंसल ने बताया कि सौरभ स्वरूप बन्टी भाई ने अपने पिता एवं पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप के पदचिन्हो पर चलकर सच्ची समाजसेवा का संकल्प लिया है।
प्रेसवार्ता मे आशुतोष स्वरूप बंसल, शंकर स्वरूप बंसल,अजय स्वरूप बंसल, अनुज बंसल,वैभव बंसल, राघव स्वरूप बंसल,माधव स्वरूप बंसल,सिद्धार्थ स्वरूप बंसल,अभिनव स्वरूप बंसल मीतू, केतन स्वरूप बंसल,मनोज स्वरूप बंसल,प्रदीप सर्राफ, मोन्टी, त्रिलोक चन्द गुप्ता, संजय, शरद, हरि बंसल, विश्वनाथ बंसल व रजनीश बंसल आदि बडी संख्या मे पूरा कुटुम्ब मौजूद रहा।

 

तेज धूप से मिली राहतNews
जानसठ।(Muzaffarnagar News) शनिवार को भी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन दिन भर चली तेज हवा ने परेशान किए रखा। तीसरे पहर के बाद फिर ठंड ने गरम कपड़ों में लिपटने को मजबूर कर दिया।
पिछले तीन सप्ताह से लगातार मौसम सितम ढहा रहा है। रात का तापमान अभी भी काफी नीचे जा रहा है। इस कारण गरीब लोगों को खास तौर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो सप्ताह बाद बृहस्पतिवार दोपहर धूप निकली थी लेकिन वह ज्यादा राहत नहीं दे पाई। शनिवार सुबह पाले का असर दिखाई दिया। शनिवार को ही सुबह के समय निकली धूप ने राहत दी, लेकिन तेज हवा ने इसके असर को कम करने का प्रयास किया। किसानों का कहना है कि पाले से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। बारिश में खराब हुई फसल के अलावा किसान अब बची फसल को बचाने की जुगत में लग गए हैं।
जनवरी माह के शुरू से ही पड रही भीषण ठंड से शनिवार को भी निकली खिलखिलाती धूप से लोगों को राहत मिल सकी। इस बार सर्दी का सितम नये साल की शुरूआत पर ही शुरू हो गया है। जनवरी माह में एक या दो बार ही लोगों को धूप के दर्शन हो सके। जिसमें भी सूर्यदेव पूरी तरह से नही निकले। बादलों के पीछे आंख मिचौली खेलते रहे, लेकिन जनवरी माह के आखरी में शनिवार सवेरे से ही मौसम साफ हो गया था। सवेरे ही सूर्यदेव ने दर्शन किए, जिसके बाद खिल खिलाती धूप में बैठकर लोगों ने भीषण ठंड से राहत की और धूप का जमकर आनंद उठाया। इसके अलावा सडकों पर कोहरा न होने से वाहन चालक भी निकल पडे, जिससे शहर में बडे वाहनों का प्रवेश होने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

 

नई कार्यकारिणी गठित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में समाचार पत्र वितरकों (एजेण्टों व हाकरों) की यूनियन ’’न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूशन वैल फेयर एसोशिएसन’’ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
नई कमेटी में अध्यक्ष पद पर रमेश गर्ग, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, व राजेश सैनी सचिव के0पी0 सिंह को बनाया गया है। इस कमेटी में चेयरमैन एवं चीफ एडवाइजर के रूप में डा0 संजय अग्रवाल को रखा गया है। कोषाध्यक्ष प्रवीण सैनी, संगठन एंव प्रचार मंत्री अरविन्द पाल को नामित किया गया है। उपसचिव मनीष गर्ग एंव वरिष्ठ सदस्यों में महेन्द्र अरोरा, बबलू व मास्टर सुशील शर्मा को रखा गया। तथा बाकि सदस्यों के नामों की घोषणा बाद में की जायेगी। नई कमेटी ने अखबारों की एजेंसी मालिकों, अखबारों में पम्पलेट लगाने वालों के लिए भी नये नियम तय किये है जिन्हें पहली अप्रैल 22 से सबकी सहमति से लागू कर दिया जायेगा। नई कमेटी ने निर्णय लिया है कि संगठन पूरे वर्ष सामाजिक कार्यक्रमों व उत्सवों का भी आयोजन सभी के सहयोग से किया करेगा। नई कमेटी की आगामी बैठक शीघ्र ही पुनः आयोजित की जायेगी। जो सामाजिक संस्थाए, अधिकारी, पदाधिकारी यूनियन को सहयोग देना चाहें तो वे नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से सीधे सम्पर्क स्थापित कर सकते है!

 

साबइर हैल्प सैन्टर का सराहनीय कार्य जारी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा ठगी करने वालो से रूपये वापस कराने का काम लगातार जारी है। आवेदक केशव शर्मा मौ० गणेशपुरी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फोन के माध्यम से १,१८,०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना खतौली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए धोखाधडी की धनराशि को ट्रैस कर सम्पूर्ण धनराशि १,१८,०००- रुपये मे से १०,०००- रूपये आवेदेक के खाते में वापस कराये गये। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है। आवेदक राहुल कुमार निवासी ग्राम बेहडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर ३१,४९९- रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मूलपे एंड खाता बुक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ३१,४९९- रुपये मे से ६५००- रूपये आवेदेक के खाते में वापस कराये गये। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है। आवेदक जितेश कुमार निवासी साउथ सिविल लाइन थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी बनकर खाते मे पैनकार्ड के अपडेशन के नाम पर ८५,०००- रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कैशफ्री को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ८५,०००- रूपये को आवेदेक के खाते में वापस कराया गया।

 

कई को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा 01 अभियुक्त सागर उर्फ चुन्नु पुत्र स्व0 अनिल निवासी मौहल्ला आन्नदपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को मौहल्ला आन्नदपुरी से गिरफ्तार किया । अभियुक्त के कब्जे से 21 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा 01 अभियुक्त राजवीर पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम भदौला थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को जंगल ग्राम दादपुर नदी के किनारे से अवैद रूप से कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, 15 लीटर अपमिश्रित शराब 01 किलोग्राम यूरिया व शराब बनाने के उपकर तथा 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।

 

अलग अलग स्थानों से कई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त मेहताब पुत्र साजिम निवासी कस्बा व थाना छपार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा वांछित अभियुक्त सर्वेश पुत्र चरणपाल निवासी ग्राम तुलहेडी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कुतुबपुर झाल से गिरफ्तार किय। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उि0न0 नेत्रपाल सिंह द्वारा 01 अभियुक्त सागर कुमार पुत्र मुन्ना सिंह निवासी टण्ढेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को नहर पटरी सम्भल हेटा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 40 पव्वे अवैध देशी शराब तोहफा मार्का बरामद हुई। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उि0न0 अवधेश कुमैर शर्मा द्वारा 01 अभियुक्त कपिल पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम तुलहेडी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को नडिंगडेरा रोड ग्राम पिथौरा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 90 पव्वे अवैध देशी शराब तोहफा मार्का बरामद हुई। इसके अलावा महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मुकम्मिल पुत्र जमील निवासी बसी थाना शाहपुर जनपद मुपफ्फरनगर को रोडवेज बस स्टैण्ड मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =