जयंत चौधरी को शहर में नो एन्ट्री-गंगनहर की पटरी से वापिस
खतौली। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को पुलिस न ेआज खतौली आते वक्त गंगनहर की पटरी से ही वापिस भेज दिया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी सहित विभिन्न पदाधिकारी तथा सैंकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध मे बीते दिनो मुजफ्फरनगर मे हुए उपद्रव तथा हंगामे के बीच हुए पथराव व नुकसान आदि के सम्बन्ध मे दिल्ली से कार द्वारा खतौली के रास्ते मुजफ्फरनगर आते वक्त रालोद नेता जयंत चौधरी को पुलिस प्रशासन द्वारा खतौली गंगनहर पटरी पर रोक लिया तथा वापिस कर दिया।
विदित हो कि रालोद नेता जयंत चौधरी बीते दिनो हुए उपद्रव में मारे गये खालापार निवासी मृतक युवक नूर मौहम्मद के परिजनो से मिल कर सांत्वना देने के लिए आ रहे थे।
इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध भी जाहिर किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष़्ा अजित राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिह,पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान,अशोक बालियान,वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी,सुधीर भारती सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौेेेजूद रहे।
