Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संगठन किसानों की लडाई मजबूती से लडेगा-राजकिशोर शर्मा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन सर्व रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा पीनना ने कहा कि उनके द्वारा किसान हित में नया संगठन बनाया गया है यह संगठन किसानों की लडाई मजबूती से लडेगा।

बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजकिशोर शर्मा ने कहा कि आज किसानों की समस्या के लिए सरकार पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। किसानों की समस्या के समाधान कराने का सभी दांवा करते है लेकिन जब उनके निदान का समय आता है तब किसानों की ओर कोई नही देखता और किसानों की पूरी तरह से अनदेखी कर दी जाती है।

उन्होंने कहा कि किसान को उनकी फसल के लागत का मूल्य नहीं मिल रहा है। लिये गये कर्ज पर ब्याज बढ रहा है यदि यही हालत रही तो भूखमरी के कगार पर पहुंचा किसान बर्बाद हो जायेगा। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। भाकियू सर्व के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सर्व किसानों को जगाने का काम करेगा और जब तक उनको उनका हक नहीं दिला देगी तो वह अपना संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने सभी किसानों से नये संगठन से जुडने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा प्रतिनिधि संजू ठाकुर, अश्वनी शर्मा, मौ. अदीब, आतिफ, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मौ. इरफान, शुभम चौहान, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk