वैश्विक

ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला को दो हफ्ते की फरलो

Image Result For Cm-Omprakash-Chautala-Got-Two-Weeks-Furloughजूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को दो हफ्ते की फरलो मिली है। जेल महानिदेशक ने इस संबंध में शुक्रवार आदेश जारी किया था। शनिवार को पिता-पुत्र तिहाड़ जेल से निकलकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। 

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि पिता पुत्र को 14 दिन की फरलो दी गयी है। उन्होंने बताया कि सजा काट रहे कैदियों को साल में तीन बार फरलो दी जाती है। पहली बार तीन हफ्ते की और दो बार दो-दो हफ्ते की फरलो दी जाती है। ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला पहले दो बार फरलो ले चुके हैं। 

उनकी अंतिम दो सप्ताह की फरलो बची हुयी थी। इसके लिए पिता-पुत्र ने आवेदन कर रखा था। फरलो लेने का मकसद कैदियों का अपने परिवार से मिलना होता है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले हाईकोर्ट ने ओमप्रकाश चौटाला की समय पूर्व रिहाई पर दिल्ली सरकार को जल्द फैसला लेने का आदेश दिया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk