खेल जगत

Pro Kabaddi league: अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली

Pro Kabaddi league  सीजन 8 के 81वें मुकाबले में Gujarat Giants को Dabang Delhi KC ने हरा दिया. इस जीत के साथ दबंग दिल्ली केसी ने अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है. इस मैच में दिल्ली की डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया और कुल 17 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए.

यही नहीं पहली बार दिल्ली की ओर से किसी खिलाड़ी ने इस सीजन हाई-5 पूरा किया. मंजीत छिल्लर और कृष्ण धुल ने अपना अपना हाई-5 पूरा किया, तो विजय सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी रहें. गुजरात जायंट्स की ओर से परदीप कुमार ने सबसे अधिक 7 रेड प्वाइंट्स हासिल किए, तो गिरिश मारुती एर्नाक (Girish Maruti Ernak) ने 2 टैकल प्वाइंट्स अर्जित किए.

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीता और दबंग दिल्ली को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. पहले ही रेड में संदीप नरवाल (Sandeep narwal) ने परदीप कुमार (Pardeep Kumar) को आउट कर टीम का खाता खोला. इसके बाद लगातार चार अंक हासिल कर 4-0 से बढ़त हासिल कर ली. विजय (Vijay) ने सुपर रेड कर दिल्ली को 8-2 से बढ़त दिला दी.

मैट पर गुजरात जायंट्स के सिर्फ दो खिलाड़ी थे और संदीप नरवाल को सुपर टैकल कर स्कोर 9-5 कर दिया. हादी ओश्तोरक (Hadi Oshtorak) को टैकल कर दिल्ली ने जायंट्स को ऑलआउट कर दिया. इसक बाद दबंग दिल्ली की दबंगई जारी रही और गुजरात वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाई

 पहला हाफ 22-11 के स्कोर पर खत्म हुआ. इस हाफ में दिल्ली ने 13 रेड प्वाइंट्स हासिल किए, तो 7 टैकल प्वाइंट्स भी अर्जित किए, तो वहीं गुजरात 7 रेड और 4 टैकल प्वाइंट्स हासिल कर पाई थी.

दूसरे हाफ की शुरुआत में गुजरात जायंट्स ने लगातार तीन अंक लेकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन मंजीत छिल्लर (Manjeet Chhillar) ने राकेश नरवाल (Rakesh Narwal) को डैस कर दिल्ली को दूसरे हाफ में पहला अंक दिलाया. उसके बाद आशु मलिक (Ashu malik) और संदीप नरवाल ने रेड में अंक हासिल कर दबंग दिल्ली की बढ़त को और मजबूत कर दी.

10 मिनट का खेल बचा था और दिल्ली ने 30-15 से बढ़त बना ली. परदीप कुमार ने दो अंक लेकर जायंट्स को 18 अंकों तक पहुंचाया. कृष्ण धुल (Krishan Dhull) ने परदीप को सुपर टैकल कर दबंगों को दो अंक और दिला दिया. इसके साथ ही कृष्ण धुल ने अपना हाई-5 पूरा किया.

ये दबंग दिल्ली की ओर से इस सीजन किसी भी खिलाड़ी का पहला हाई-5 है. अगली रेड में मंजित ने सुपर टैकल कर अपने ऑलआउट को टाला. भुवनेश्वर गौड़ (Bhuvneshwar Gaur) को टैकल कर मंजित ने सीजन का पहला हाई-5 पूरा किया. इसके बाद दबंग दिल्ली ने अपनी को कम नहीं होने दिया और 42-22 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =