उत्तर प्रदेश

Mathura News: चौमुहां में प्रम प्रसंग के चलते हुई थी 17 वर्षीय लड़की बर्षा की हत्या

Mathura News: गांव चौमुहां में हुई 17 वर्षीय किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गांव के ही रहने वाले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी.सुबह गांव जैत में एक 17 वर्षीय किशोरी का सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास खाली पड़े प्लॉट में शव मिला था.

घटना की जानकारी होते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचे थे. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. घटना के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया था.

28 जनवरी की शाम को 17 बर्षीय किशोरी बर्षा अपने घर से पास में ही हो रही भागवत में प्रसाद लेने के लिए गई थी. परंतु वापस लौट कर नहीं आई. जब देर शाम तक युवती अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी. परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चला था. अगले दिन सुबह जब गांव की महिला गोबर डालने के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास पहुंची तो देखा कि एक शब पड़ा हुआ है. महिला द्वारा घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई.

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक बर्षा और गांव की रहने वाले विपिन के आपस में संबंध थे. काफी दिनों से युवती और विपिन दोनों में झगड़ा चल रहा था. जब युवती भागवत में प्रसाद लेने के लिए अकेली जा रही थी.

तो विपिन ने बर्षा को रास्ते में रोक लिया. दोनों के बीच झगड़ा होने लगा, जिसके बाद विपिन ने वर्षा की शोल से गला घोट कर हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 17 =