वैश्विक

नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट: लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में सेना के लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा से सटे इलाकों में दौरे पर थी। इस दौरान यह धमाका हुआ।

इससे पहले 31 दिसंबर को पुंछ में एलओसी से सटे गांव बगयालदरा में माइन ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल युवक की पहचान आरिफ हुसैन (19) पुत्र मीर हुसैन निवासी गांव बगयालदारा के रूप में हुई थी। युवक का दायां पैर काफी जख्मी हो चुका था, जिसे ऑपरेशन कर डॉक्टरों को काटना पड़ा।

घायल युवक के बड़े भाई मोहम्मद यूनिस ने बताया कि आरिफ करीब दस बजे घर से कुछ दूर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां पिछले दिनों हुई बारिश के साथ बहकर आई कोई माइन पड़ी हुई थी। जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ने लगा तो उसका पांव उस माइन पर पड़ गया और जोरदार धमाके में बुरी तरह घायल हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। घटना का पता चलते ही जिला विकास आयुक्त राहुल यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों को सहायता के रूप में रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 1 =