Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सर्राफा शोरूम से तीन अंगूठी ले भागा बदमाश

मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क पुलिस चैकी के समीप स्थित महागौरी ज्वैलर्स शोरूम पर एक बदमाश ने शातिराना अंदाज में सोने की तीन अंगूठियों पर हाथ साफ कर दिया। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गया। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन की।

पुलिस चैकी के समीप महागौरी ज्वैलर्स नाम से सर्राफा शोरूम है। शोरूम पर सर्राफ अमित गोयल बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और सर्राफा से अंगूठी दिखाने को कहा। अमित गोयल ने उन्हें सोने की अंगूठियां दिखाई।

युवक ने तीन अंगुठियां पसंद आने की बात कहते हुए पैक करने को कहा। साथ ही और अंगूठी दिखाने की बात कही। जैसे ही सर्राफ ने और अंगूठी दिखाने के लिए मुड़े, युवक काउंटर पर रखी तीनों अंगूठी लेकर फरार हो गया। सर्राफा व्यापारी ने शोर मचाया।

इससे पहले लोग वहां पहुंचते युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जांच पड़ताल की। प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बदमाश कैमरे में साफ दिखाई दिया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। सर्राफा ने पुलिस को तहरीर दी है।

सिविल लाईन थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि अंगूठी लेकर भागे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + sixteen =