फिल्मी चक्कर

Goa में वरुण बंगेरा संग लेंगी सात फेरे, Karishma Tanna की शादी की रस्में

शादी की शहनाई कड़ी में अब टीवी की एक और अदाकारा करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) भी शामिल हो रही हैं, जो अपने मंगेतर वरुण बंगेरा से शादी रचाने वाली हैं. टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के लिए आज बेहद खास दिन है. आज वह अपने मंगेतर वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए एक सीढ़ी आगे बढ़ चुकी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज उनकी हल्दी की रस्म होने वाली है. अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में उन्होंने फूलों की सजावट की एक झलक दिखाई है. खबरें हैं कि, इस कपल ने कोविड प्रोटोकॉल्स को नजर में रखते हुए करीबी रिश्तेदार और परिवारवालों के बीच हल्दी की रस्म रखी है. कल यानी 4 फरवरी को मेहंदी की रस्म की जाएगी.

वहीं शादी की तारीख 5 फरवरी रखी गई है. बताया जा रहा है कि, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तरह करिश्मा तन्ना और उनके मंगेतर ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग (Karisma प्लान की है. दोनों गोवा के फाइव स्टार होटल में सात फेरे लेने वाले हैं, जहां अनिता हसनंदानी, रिद्धिमा पंडित और एकता कपूर जैसे सेलेब्स के शिरकत करने की उम्मीदें हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि, करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. डेढ़ साल पहले हुई इस मुलाकात में दोनों पहले दोस्त बने, इसके बाद डेट करना शुरू किया. बीते साल के आखिर में दोनों ने दुबई में सगाई की थी. परिवार और करीबा दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − six =