उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi के कार पर फायरिंग, मेरठ के पास हुई घटना

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव. AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद Asaduddin Owaisi के कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां बरसाईं है। हालांकि उन्हें इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना मेरठ के छिजारसी टोल प्लाजा के पास हुई है। AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi ने घटना की जानकारी स्वयं ट्वीट कर दी है। ओवैसी की कार पर फायरिंग ने यूपी पुलिस में हड़कंप मचा दिया है। गोलीबारी की घटना को सुनते ही मौके पर यूपी पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं औऱ मामले की तहकीकात की जा रही है।

AIMIM सांसद Asaduddin Owaisi ने बताया कि वो मेरठ के किठौर में एक चुनावी कार्य़क्रम में शिरकत करने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान छिजारसी टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने उनकी कार पर 3 – 4 राउंड गोलियां चलायी। ओवैसे के अनुसार वारदात में तीन – चार लोग शामिल थे।

फायरिंग के बाद सब हथियार वहीं छोड़ फरार हो गए। हैदराबाद सांसद ने बताया कि फायरिंग के कारण उनकी कार पंक्चर हो गई, जिसके कारण उन्हें दूसरी गाड़ी से दिल्ली के लिए निकलना पड़ा। वो अब महफूज हैं।

बता दें कि देश में तेजी से मुस्लिमों के बीच उभर रहे AIMIM सुप्रीमो Asaduddin Owaisi बिहार और बंगाल के बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ओवैसी यूपी में बिहार की ही तरह केवल मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़कर बिहार वाली कामयाबी दोहरना चाहते हैं। उनकी पार्टी यहां भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है।

Asaduddin Owaisi पर भाजपा विरोधी दल बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाते रहे हैं। उनपर आरोप है कि वो जिस तरह की राजनीति करते हैं, उससे बीजेपी के लिए माहौल बनता है। मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़कर वो भाजपा विरोधी दलों को हराना चाहते हैं। हालांकि ओवैसी इसके विपरीत तथाकथित सेकुलर कहलाने वाले दलों पर बीजेपी का खौफ दिखाकर मुसलमानों का शोषण करने का आरोप लगाते हैं।

Asaduddin Owaisi के काफिले पर हमले पर अब पुलिस का बयान सामने आया है। मेरठ जोन के आईजी ने बताया की टोल कर्मियों और AIMIM कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। गोली चलने की बात अभी सामने नहीं आयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =