उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: टड़हरिया टोले में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दंपति का शव

Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव के टड़हरिया टोले में दम्पति का शव संदिग्ध हाल में उनके कमरे में लटकता पाए जाने का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। शव बडे़र में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी किशन पुत्र (22) लक्ष्मण की शादी राबर्ट्सगंज निवासी शिवकुमारी (19) के साथ पिछले वर्ष जून माह में शादी हुई थी। बताते हैं कि बुधवार की रात पति-पत्नी खा पीकर अपने कमरे में गए। रात 10 बजे के करीब इसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने उन्हें आवाज लगाई तो कमरा नहीं खुला। देर तक आवाज लगाने पर कमरा नहीं खुला तो परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर बेचैन हो उठे।

इसी तरह कमरे के अंदर लगी कुंडी को चटका कर दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों का शव फंदे से लटक रहा था। सुबह होने पर पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो वह भी सन्न रह गए।

ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय से पति-पत्नी के बीच संबंध खराब चल रहे थे। वहीं परिवार के लोग इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिवार वालों और गांव के लोगों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। बताते चलें कि गुरमा सलखन क्षेत्र में पूर्व भी इस तरह की कई मौतें सामने आ चुकी हैं। इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =