उत्तर प्रदेश

Kaushambi News: कांग्रेस के कद्दावर व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

Kaushambi News: कांग्रेस पार्टी के क़द्दावर व्यापारी नेता, उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष अग्रहरि वैश्य समाज रमेश अग्रहरि (Ramesh Agrahari)  मंझनपुर कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda), उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा सीट (Sirathu assembly seat) से अपना नामांकन किया, उनके नामांकन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के साथ कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सिराथू विधानसभा के रहने वाले क़द्दावर कांग्रेसी नेता, व्यापारियों के लोकप्रिय नेता रमेश अग्रहरि जी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया। रमेश अग्रहरि केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू विधानसभा क्षेत्र में मदद करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =