उत्तर प्रदेश

Fatehpur news: घूस न देने पर जिला अस्पताल की नर्स ने महिला मरीज की ड्रिप निकाली

Fatehpur news: सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने के लिए जिले में मेडिकल कालेज की सौगात दे चुकी है. लेकिन जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर उगाही चल रही है. इसका आरोप स्वयं डाक्टर ने लगाया है. लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं.

सदर कोतवाली के महर्षि कालोनी की रहने वाली मैनाज नामक महिला के पेट में दर्द के बाद मोहम्मद शोएब ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर अदिति श्रीवास्तव ने महिला की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया. मरीज ने खाना नहीं खाया था कि इस वजह से उसे ड्रिप लगाई गई.

वार्ड में तैनात नर्स ने भर्ती महिला के पति से पैसे मांगे. जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो नर्स ने महिला का ड्रिप निकाल दी. इससे महिला की हालत बिगड़ गई. 

डाक्टर अदिति श्रीवास्तव ने बताया की वार्ड में तैनात नर्स के द्वारा इस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा हैं जिसकी शिकायत भी की गई है लेकिन उसके बाद भी अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस बारे में जब सीएमओ से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 13 =