वैश्विक

बलात्‍कार मामले में दोषी करार Gurmeet Ram Rahim Singh को मिली 21 दिनों की फर्लो

बलात्कार के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को हरियाणा सरकार के जेल प्रशासन ने 21 दिन की छुट्टी दी है। रेप और हत्या के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh) बंद है।

डेरा प्रमुख (Gurmeet Ram Rahim Singh) को सोमवार को जेल से रिहा किया जाएगा जिसके बाद वो सिरसा में संगठन के मुख्यालय जा सकते हैं। मेडिकल जांच कराने और अपनी मां से मिलने समेत विभिन्न आधारों पर वह पहले भी तीन बार जेल से रिहा हो चुका है।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार का जेल के एक कैदी को पैरोल या फरलो देने से कोई लेना-देना नहीं है।उन्होंने कहा- “यह दोषी का कानूनी अधिकार है, जो तीन साल की सजा पूरी करने के बाद पैरोल / फर्लो लेने के योग्य हो जाता है।

अन्य कैदियों की तरह, गुरमीत राम रहीम के अनुरोध आवेदन की भी आवश्यक समिति द्वारा जांच की गई जो ऐसे मामलों से निपटती है और उनके अनुरोध को अनुमति दी गई थी।”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fifteen =