वैश्विक

स्‍वाति मालीवाल ने Gurmeet Ram Rahim की पैरोल पर हरियाणा सीएम से पूछे सवाल, क्‍या गृह मंत्री ने झूठ बोला ?

 जेल से बाहर आते ही Gurmeet Ram Rahim ने स्‍पष्‍ट कर दिया क‍ि डेरे का गुरू वही है और वही रहेगा. साथ ही उसने एक बार फिर अपनी राजदार और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का नाम बदल दिया है. हनीप्रीत को उसने रूहानी दीदी का नाम दिया है. साथ ही बाबा पर अपने बरनावा के आश्रम में पहुंच गया है और वहां उसके अनुयायी भी उससे मिलने पहुंच रहे हैं.

डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को हाल ही में 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया है. वहीं बाबा Gurmeet Ram Rahim ने जेल से बाहर निकलते ही आश्रम में पहुंचने के बाद ऑनलाइन सत्‍संग भी करना शुरू कर दिया. जिसे लेकर अब हरियाणा सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. इसी को लेकर दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट कर पांच सवाल पूछे हैं.

स्‍वाति मालीवाल ने ट्वीट कर हरियाणा सीएम से पूछा कि क्‍या Gurmeet Ram Rahim को पैरोल कोर्ट ने दी ?अगर हां तो किस कोर्ट ने दी? दूसरा सवाल पूछा कि आपके मंत्री ने कहा क‍ि पैरोल आपकी सरकार के जेल विभाग का मुद्दा है, तो क्‍या गृह मंत्री ने झूठ बोला ?

क्‍या पैरोल जिला अधिकारी ने दी? तीसरा सवाल पूछा क‍ि पैरोल सिर्फ बेहद जरूरी कारणों पर दी जाती है, Gurmeet Ram Rahim को क्‍या जरूरी काम है? वहीं चौथा सवाल पूछा क‍ि जो सरकारी लोग उसके सत्‍संग में गए, उनके खिलाफ क्‍या कार्यवाही होगी? पांचवे सवाल में पूछा क‍ि क्‍या सरकार ने बाबा को गुड कंडक्‍ट प्रिजनर माना है?

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − one =