Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सपा गठबंधन प्रत्याशियों व नेताओं ने स्ट्रांग रूम मंडी स्थल पर बैठाया अपना पहरा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते एक और जहां विगत 10 फरवरी 2022 को जनपद की सभी 06 विधानसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण माहौल के बीच मतदान कार्य सम्पन्न हो गया। मतदान के बाद प्रशासन द्वारा कडी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच उक्त सभी मतपेटियों को कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम मे रखवा दी गई हैं।

मतदान के बाद अब हर किसी की जुबान पर चुनावी चर्चा हैं तथा राजनीतिक दलों के अलावा पार्टी प्रत्याशी व प्रत्याशी समर्थक एक और जहां चुनावी चर्चा मे मश्गूल है। मतदान के बाद अब सपा रालोद गठबंधन नेताओं व प्रत्याशियों ने कुकड़ा मंडी स्थल के ईवीएम स्ट्रांग रूम पहुंच कर ईवीएम स्ट्रांग रूम के आसपास बारीकी से मायना करने के बाद प्रशासन से मांग रखी की वह ईवीएम की सुरक्षा व निष्पक्षता के लिए अपना निजी पहरा भी लगाएंगे।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाने की मांग रखी। कुकड़ा गुड मंडी स्थल के ईवीएम स्ट्रांग रूम पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सदर विधानसभा प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी, पुरकाजी विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल कुमार, चरथावल गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक, मीरापुर गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान, खतौली विधान सभा प्रत्याशी राजपाल सैनी के पुत्र शिवान सैनी तथा सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला ऑडिटर आशुतोष त्यागी एडवोकेट,सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सागर कश्यप सरदार मिंटू चौधरी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थल पर पत्रकारों की भारी मौजूदगी में अपना निजी पहरा तथा सीसीटीवी कैमरे के लिए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन से वार्ता की गई।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा हमे निर्वाचन आयोग व पुलिस प्रशसन पर तो भरोसा है लेकिन भाजपा सरकार पर कतई भरोसा नही है। सपा रालोद गठबंधन नेताओ व प्रत्याशियो की मांग पर प्रशासन ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के पालन के अनुसार सुरक्षा मानक क्षेत्र के अनुसार निजी पहरे व सीसीटीवी लगाने पर उच्चाधिकारियों से वार्ता पश्चात हामी भरी है।

सपा रालोद गठबंधन के सभी प्रत्याशी व प्रमुख पदाधिकारी कुकुड़ा गुड मंडी स्थल स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम पर मौजूद है तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग व पहरे की तैयारी में जुटे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =