Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन में नाम रोशन किया

मुजफ्फरनगर। मैजिक डांस एकेडमी और राधा माधव संगीत कला केंद्र ने कोलकाता में वेस्ट बंगाल आसनसोल रविंद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन में २० मैडल जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की यह जानकारी उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप रजिस्टर्ड के जनपद मुजफ्फरनगर प्रभारी मोहन अरोरा ने दी है

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप में जबरदस्त डांस कंपटीशन का आयोजन किया हुआ था जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर की मैजिक डांस एकेडमी और राधा माधव संगीत कला केंद्र ने २० मेडल जीते पैरा मे सीमा बंसल, श्रवण कटारिया, प्राची ने गोल्ड मैडल जीता

 राधा माधव संगीत कला केंद्र आराध्या डबराल, सलोनी त्यागी और मैजिक डांस अकैडमी के केशव,शावेज ने गोल्ड मेडल जीता और मैजिक डांस अकैडमी की अनन्या, कनिका, राधा माधव संगीत कला केंद्र के भव्या शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता और मैजिक डांस अकैडमी की जतिन राधा माधव संगीत कला केंद्र के शुभ त्यागी ने ब्रोंज मैडल जीता

वही मुज़फ्फरनगर के मैजिक डांस अकैडमी सुपर मोम मंजू जी ने सिल्वर मैडल और मोनिका को बेस्ट डांस अवार्ड जीता एवं राधा माधव ग्रुप ने सृष्टि,शगुन, भव्या, विख्याति ,अवनी कौशिक, आराध्या, अवनी वत्स, ने गोल्ड मेडल जीत कर जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया

डांस स्पोर्ट्स काउंसलिंग ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने मोहन अरोरा को अद्वितीय प्रतिभाशाली बताया राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप रजिस्टर्ड के सचिव रजनीकांत ठाकुर और वेस्ट बंगाल स्पोर्ट्स यूनिट के अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा की जमकर तारीफ की

वही राधा माधव ग्रुप की जबरजस्त परफॉरमेंस से सभी का मन मोह लिया और सभी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। मैजिक डांस एकेडमी की संचालिका अंजू अरोरा और राधा माधव संगीत कला केंद्र की डायरेक्टर विनीता गोयल, मनोज गोयल, कोरियोग्राफर अपर्णा और शुएब ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व धन्यवाद दिया राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन में मुख्य आकर्षण मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसर रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =