Muzaffarnagar News: नागरिक जाम के झाम से हुए परेशान, ई-रिक्शा शिव चौक के आसपास एकत्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सोमवार को जहां स्कूल खुले वहीं स्कूल खुलने के साथ ही जाम के हालत चारों तरफ देखने को मिले। वैसे तो जाम लगना शहर में कोई नई बात नहीं है रोजमर्रा में जाम का आलम देखने को मिल रहा है इसका मुख्य कारण ई रिक्शा भी है जिनका कोई न तो रूट तय है और न ही वे तंग गलियों को भी छोडते है
तंग गलियों में भी ई रिक्शा लेकर ई रिक्शा चालक घुस जाते है जिस कारण जाम लगना आम बात हो गयी है। दोपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर भी जाम के कारण परेशान रहे। कई घंटे तक वाहन रेंगने की हालत में चले। यातायात पुलिस को इस दौरान भारी मशक्कत करनी पड़ी।
नगर का शिव चौक, झांसी की रानी, भगत सिंह रोड पर अक्सर जाम लगा ही रहता है। जाम लगने का रोजाना नया होता है।सोमवार को वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगा तो रविवार को एक साथ ई-रिक्शा शिव चौक के आसपास एकत्र हो गई, इस कारण जाम लग गया। जाम भी ऐसा लगा, कि दोपहिया वाहन तो क्या, पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम लगने पर सक्रिय हुई यातायात पुलिस ने मशक्कत जाम खुलवाया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से जाम लग गए। एक दिन में कई बार जाम लगा। वहीं स्कूल की छुट्टी के भी समय लगे जाम से नागरिक परेशान रहे और बच्चों को भी घर जाने में काफी देर तक जाम से जूझना पडा।
किसानों की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी, सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुनते हुए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषको श्रीमती नईमा, इमरती, सुलेमान, रविन्द्र आदि किसानों की समस्याएं सुनी गई, शिकायत सुनकर नियमानुसार मौके पर ही शिकायत का निस्तारण किया गया।

