Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गेहूं से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

चरथावल। (Muzaffarnagar News)असंतुलित होकर गेहूं से ट्रक पलट गया गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। सूत्रों के अनुसार चरथावल नहर पुल के पास हरियाणा से क्योंकि बोरिया लेकर आ रहे हैं ट्रक सवार ट्रक से संतुलन खो बैठा और अचानक ट्रक पलट गया

जिससे गेहूं की बोरियां सड़क पर फैल गई। गनीमत यह रही कि ट्रक के आसपास कोई भी वाहन अथवा व्यक्ति नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद वहां पर एक ट्रक की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक पलटने से लगे जाम को खुलवाया और बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवा कर वहां से हटवाया।

 

ट्रक खराब होने से लगा जाम

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ट्रक में अचानक खराबी आ जाने के कारण मूलंचद रिसोर्ट के बाद एक तरफ हैवी ट्रांसफार्मर से लदा ट्रक खराब होने पर खडा होने के कारण दूसरी तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी।

हालात यह हो गये कि एक साइड ही खुलने की वजह से आने व जाने वाले वाहनों की लाइन एक लाइन में ही लग गयी। मूलचंद रिसोर्ट के सामने हैवी ट्रांसफार्मर से लदे ट्रक के खराब होने से एनएच ५८ पर जाम की स्थिति बन गयी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम की स्थिति पर काबू पाया और सूचना पर मौके पर पहुंची क्रेन द्वारा वहां से ट्रक को हटवाया तथा तब जाकर यातायात की सुचारू व्यवस्था बन सकी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =