वैश्विक

Britain: Lassa fever वायरस का कोई इलाज नहीं, 3 लोग संक्रमित पाए गए

Britain:लासा (Lassa) वायरस से 3 लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई है. पहले यह वायरस कुछ अफ्रीकी देशों तक ही सीमित था, लेकिन इसके ब्रिटेन पहुंचने के बाद अन्य देशों में फैलने की आशंका बढ़ गई है.

हैरानी वाली बात यह है कि इस वायरस से संक्रमित होने वाले अधिकतर मरीजों में कोई लक्षण नहीं नहीं दिखते. यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक अभी तक इस वायरस का कोई इलाज नहीं मिला है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक या वायरस सबसे पहले 1969 में अफ्रीकी देश नाइजीरिया में लासा नाम के स्थान पर मिला था. इस वायरस का पता तब लगा था जब इस से दो लोगों की मौत हो गई थी. यह वायरस चूहों से इंसानों में फैल जाता है. जानकारी के मुताबिक सीयरा लियोन, नाइजीरिया गिनी और लाइबेरिया में इसे महामारी घोषित किया जा चुका है. पहले यह अफ्रीकी देशों तक ही सीमित था लेकिन ब्रिटेन में पहुंचने से चिंता बढ़ गई है.

जानकारों के मुताबिक लासा वायरस चूहों से इंसानों में फैल जाता है. इसलिए लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि वे चूहों के संपर्क में ना आएं. इसके शुरुआती लक्षण बुखार, थकान, सिरदर्द, कमर दर्द, छाती दर्द, पेट दर्द आदि होते हैं

लेकिन अधिकतर मामलों में लक्षण काफी देर से दिखाई देते हैं और लोगों की कंडीशन गंभीर हो जाती है. हालांकि राहत की बात यह है कि इस वायरस से होने वाली मृत्यु दर काफी कम है, लेकिन कुछ मरीजों में जटिलता बढ़ जाती है और उनकी मौत हो सकती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + twelve =