Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा माघ पूर्णिमा पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

Muzaffarnagar News: पचैंण्डां रोड़ स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम “श्री सालासर बालाजी धाम” के सेवादारों द्वारा आज माघ सुदी पूर्णिमा पर प्रातः साढ़े सात बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण ( हनुमान चौक ) से मनोकामना पूर्ति हेतु “मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा” का पैदल आयोजन श्री सालासर बालाजी धाम तक किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा विगत वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है।

आज माघ सुदी पूर्णिमा के शुभावसर पर सेवादारों द्वारा मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ व जय श्री राम जय श्री बालाजी के जयकारे लगाकर पैदल चलकर निकाली गई. जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगतसिंह रोड,शिव चौक , झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक, मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचैंण्डां रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची जहां सभी सेवादारों द्वारा अपनी अपनी ध्वजाएं श्री बालाजी महाराज को अर्पित की

तदोपरांत श्री सालासर बालाजी धाम पर भोग लगाकर श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया तथा भोग प्रसाद ग्रहण किया।

श्री सालासर बालाजी धाम पर ध्वजा यात्रा में शामिल सेवादारों का श्रीमती लोचन बंसल एवं श्री अनिल प्रकाश जी (समाजसेवी) द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मनोकामना पूर्ण ध्वजायात्रा में श्री बालाजी धाम के मुख्य सेवादार नीरज बंसल ,राजीव बंसल, आशुतोष गर्ग, हिमांशु गर्ग, विपुल गर्ग,अजय मित्तल,दिनेश कुमार, ब्रजमोहन वर्मा तथा आशीष कुमार सिंघल, अभिषेक राठी, शिवम शर्मा, अर्पित अरोरा आदि सेवादार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 4 =