Jhansi News: गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन भी साकार न होगा- CM Yogi Adityanath
Jhansi News: CM Yogi Adityanath ने कहा है कि वह कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ते हैं, जबकि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं हो सकेगा। दरअसल, CM Yogi Adityanath से बुधवार (16 फरवरी, 2022) को पत्रकार ने झांसी में उनसे चुनावी जन सभा के दौरान सवाल पूछा था कि पिछले पांच सालों में कोई काम अधूरा तो नहीं रहा गया? सीएम का जवाब आया- देखिए, हम कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते।
बकौल CM Yogi Adityanath, “आज पूर्णिमा (माघ पूर्णिमा) है…हम पूरा काम करते हैं। हमारा मंत्र (सुनाकर बताया) भी पूरे का है…। हम पूर्णतः में विश्वास करते हैं, अधूरे में नहीं।”
आगे यह पूछे जाने पर कि आपके विरोधी कह रहे हैं कि आप प्रचार में गजवा-ए-हिंद को क्यों ले आए, क्या जरूरत पड़ गई? उन्होंने बताया, “जो जिस प्रकार की भाषा से समझेगा, उसे उसी प्रकार समझाना पड़ेगा। ऐसे में जिन लोगों ने उस भाषा का इस्तेमाल किया था, इसलिए कहा गया कि गजवा-ए-हिंद का उनका जो सपना है, वह कयामत के दिन तक पूरा नहीं होने वाला है।”
CM Yogi Adityanath के मुताबिक, भारत की व्यवस्था पीएम मोदी के नेतृत्व में, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को प्रधानमंत्री ने साकार किया है और भारत दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है और बनकर रहेगा।
झांसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें
समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने झांसी में एक्सप्रेस-वे और मेट्रो के निर्माण का वादा करने वाले CM Yogi Adityanath पर इन्हीं प्रोजेक्ट्स को लेकर तंज कसा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, “झांसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें…
कहीं वो सपने में उठकर उस हवा-हवाई झांसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झांसी मेट्रो में विचरण करने न चलें जाएं, जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झांसी से किया था।” आगे इसी ट्वीट में लिखा, “इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देने वालों को खंड-खंड कर देगी।”

