Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा की पदयात्रा को लेकर बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। सीएएए को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 12 जनवरी को आयोजित जन जागरण अभियान के अंतर्गत सभा एवं पदयात्रा कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा नेताओं ने बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की।

जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा अचिन्त मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान सीएए को आमजन तक पहंचाने तथा सीएए के विषय मे विस्तृत जानकारी के उददेश्य से 12 जनवरी 2020 को भाजपा द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत सभा एवं पदयात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया।

नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान मे 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला करेंगे तथा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,राज्यमंत्री विजय कश्यप,बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल सम्मलित रहेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ जुटे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स. सुखदर्शन बेदी, रेणू गर्ग आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + eighteen =