वैश्विक

faridkot: मंच पर फूलों का हार पहनाने की मची होड़, धक्का लगते ही गिरे Rajnath Singh

पंजाब के faridkot पहुंचे रक्षा मंत्री Rajnath Singh जनसभा के बीच मंच पर फूलों का हार पहनाने की वजह से मची होड़ में धक्का लगने की वजह से गिर गए। केंद्रीय रक्षा मंत्री के गिरते ही वहां मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए।

Rajnath Singh  भाजपा प्रत्याशी गौरव कक्कड़ के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुचे थे। वे जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां मौजूद लोगों में उन्हें माला पहनाने को लेकर होड़ मच गई। जिसकी वजह से वे गिर पड़े। गनीमत यह रही कि वह सही सलामत उसी कुर्सी पर गिरे जहां उन्हें बैठना था।

इसके बाद उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने आगे बढ़ते हुए मंच पर मौजूद नेताओं को माला सहित वहां से हटा दिया। रक्षा मंत्री के गिरते ही वहां मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए। 

फरीदकोट पहुंचे Rajnath Singh ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि हमें जितना प्यार और सहयोग पंजाब से मिल रहा है उससे हमें विश्वास है कि पंजाब में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाने में भाजपा का बड़ा योगदान रहा है। सिख धर्मगुरुओं ने अपनी कौम के लिए बलिदान दिया। 

Rajnath Singh ने यह भी कहा कि देश को चलाने में सबसे सक्षम पार्टी भाजपा है। भारत को अगर कोई आंख दिखाता है तो भारत सीमा के अंदर और बाहर उसे खत्म करने का दम रखता है।

पुलवामा हमले में कई जवान शहीद हुए जिसके बदले में भारत ने भी सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादी ठिकाने खत्म कर दिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की एकता एवं अखंडता पर राजनीति करती है और हमारे कामों पर सवाल खड़े करती है।  

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर भी निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री का नियंत्रण अपनी ही सरकार पर नहीं है। इनके मुख्यमंत्री की हालत बिना सैनिकों वाले सेनापति की तरह हो गई है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। गांव बसे नहीं और लुटेरे सक्रिय हो गए। यही हालत कांग्रेस की हो चुकी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 1 =