Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिरों को चोरी के एक दर्जन वाहनों सहित पकड़ा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जनपद लुटेरों/चोरो के वांछितो की गिरफ्तारी के लिए अभियान मे गठित टीम ने चैकिंग के दौरान सिसौना रोड बागोवाली गांव के सामने रजवाहे की पुलिया पर तीन मोटर साईकिलो पर सवार 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियो से दो तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस व 11 अदद मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद की है।नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो के सम्बन्ध मे नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे लुटेरो/चोरी के वांछितो की गिरफ्तारी के अभियान मे गठित टीम द्वारा क्षेत्र मे चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पंत की मौजूदगी मे पुलिस ने चैकिंग के दौरान सिसौना रोड बागोवाली गांव के सामने राजवाहे की पुलिया पर तीन मोटरसाईकिलो पर सवार 5 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मोटर साईकिल थाना नई मन्डी पर 20 जनवरी 2022 को समय करीब साढे आठ बजे सायं पचैण्डा खुर्द के जंगलो मे मोटर साईकिल सुपर स्पलैण्डर रंग काला व पैसे पांचो व्यक्तियो से लूट लिये थे व 8 नवम्बर 2021 की रात्रि लगभग साढे नो बजे चांदपुर गांव के रास्ते पर बदमाशो द्वारा सूजूकी मोटर साईकिल उक्त पांचो व्यक्तियो द्वारा लूट लिये थे।

जिस सम्बन्ध मे नई मन्डी थाने पर मुकमदा पंजीकृत है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान आरोपी नितिन उर्फ भूरी पुत्र सोमदत्त निवासी जोगी वाली गली मुस्तफाबाद,राहुल गोयल पुत्र सुशील गोयल निवासी बासो वाली गली कृष्णापुरी,सोनू पुत्र जयप्रकाश निवासी मुस्तफाबाद,मोनू पुत्र रमेश निवासी काजीपुर थाना भोपा व शोएब पुत्र नईम निवासी न्याजूपुरा सरकारी स्कूल वाली गली थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिअी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पकडे गए आरोपी मोनू पुत्र रमेश के खिलाफ थाना नई मन्डी पर एनडीपीएस एक्त मे मुकदमा दर्ज है। आरोपी राहुल के खिलाफ थाना मंगलौर जिला हरिद्वार मे मुकदमा दर्ज है।

शातिर अपराधियों को पकडने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, उ.नि. राजकुमार राणा, उ०नि० उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही , उ०नि० जितेन्द्र सिंह, उ०नि० राजीव कुमार शर्मा, उ०नि० अनिल तोमर, है०का० सुशील कुमार थाना नई मंडी मु.नगर, है.का.सोबिन्द्र थाना नई मंडी मु.नगर, का मुनेन्द्र सिसोदिया, का. प्रवीण कुमार, का० अजय कुमार, का. सौरभ, कां. दीपक कुमार, कां. सचिन थाना नई मंडी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + four =