समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिरों को चोरी के एक दर्जन वाहनों सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जनपद लुटेरों/चोरो के वांछितो की गिरफ्तारी के लिए अभियान मे गठित टीम ने चैकिंग के दौरान सिसौना रोड बागोवाली गांव के सामने रजवाहे की पुलिया पर तीन मोटर साईकिलो पर सवार 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो से दो तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस व 11 अदद मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद की है।
नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो के सम्बन्ध मे नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे लुटेरो/चोरी के वांछितो की गिरफ्तारी के अभियान मे गठित टीम द्वारा क्षेत्र मे चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पंत की मौजूदगी मे पुलिस ने चैकिंग के दौरान सिसौना रोड बागोवाली गांव के सामने राजवाहे की पुलिया पर तीन मोटरसाईकिलो पर सवार 5 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मोटर साईकिल थाना नई मन्डी पर 20 जनवरी 2022 को समय करीब साढे आठ बजे सायं पचैण्डा खुर्द के जंगलो मे मोटर साईकिल सुपर स्पलैण्डर रंग काला व पैसे पांचो व्यक्तियो से लूट लिये थे व 8 नवम्बर 2021 की रात्रि लगभग साढे नो बजे चांदपुर गांव के रास्ते पर बदमाशो द्वारा सूजूकी मोटर साईकिल उक्त पांचो व्यक्तियो द्वारा लूट लिये थे। जिस सम्बन्ध मे नई मन्डी थाने पर मुकमदा पंजीकृत है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान आरोपी नितिन उर्फ भूरी पुत्र सोमदत्त निवासी जोगी वाली गली मुस्तफाबाद,राहुल गोयल पुत्र सुशील गोयल निवासी बासो वाली गली कृष्णापुरी,सोनू पुत्र जयप्रकाश निवासी मुस्तफाबाद,मोनू पुत्र रमेश निवासी काजीपुर थाना भोपा व शोएब पुत्र नईम निवासी न्याजूपुरा सरकारी स्कूल वाली गली थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिअी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पकडे गए आरोपी मोनू पुत्र रमेश के खिलाफ थाना नई मन्डी पर एनडीपीएस एक्त मे मुकदमा दर्ज है। आरोपी राहुल के खिलाफ थाना मंगलौर जिला हरिद्वार मे मुकदमा दर्ज है।
शातिर अपराधियों को पकडने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, उ.नि. राजकुमार राणा, उ०नि० उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही , उ०नि० जितेन्द्र सिंह, उ०नि० राजीव कुमार शर्मा, उ०नि० अनिल तोमर, है०का० सुशील कुमार थाना नई मंडी मु.नगर, है.का.सोबिन्द्र थाना नई मंडी मु.नगर, का मुनेन्द्र सिसोदिया, का. प्रवीण कुमार, का० अजय कुमार, का. सौरभ, कां. दीपक कुमार, कां. सचिन थाना नई मंडी शामिल रहे।
मुख्य चिकित्साधिकरी ने समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
पुलिस लूट की सूचना पर छानबीन मे
चरथावल। (Muzaffarnagar News) बाईक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट व लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निरधना निवासी दिलबर आज अल सुबह बाईक द्वारा कहीं काम से जा रहा था। दिलबर का आरोप है कि कुछ रास्ते मे मिले कुछ अज्ञात बदमाशो ने उसके सिर मे गहरी चोट मारकर उसे लहुलुहान कर दिया तथा उसकी मोटर साईकिल व नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीडित दिलबर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
सड़क हादसे में हुई महिला घायल
भोपा।(Muzaffarnagar News) टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर एक महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायल महिला को उपचार के लिए तुरंत ही सीएचसी भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जट मुझेडा में सरकारी स्कूल के पास टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गई। सरकारी स्कूल के समीप हुए सडक हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने घायल महिला के परिजनो को इसकी सूचना दी। परिजनो तथा ग्र्रामीणो ने घायल संतोष को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
क्रांति सेना ने जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना पदाधिकारियों ने हिंदू साम्राज्य की स्थापना करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की ३९२ वी जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लियाध् क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने बताया कि १९ फरवरी १६३० में जन्मे छत्रपति शिवाजी महाराज जी का राज्याभिषेक ६ जून १६७४ को हुआ था जिसमें ५०,००० मेहमान राज्य अभिषेक में शामिल हुए थे शिवाजी महाराज जी ने अपनी २ हजार सेना से बढ़ाकर १ लाख सैनिक तक पहुंच दी थी ध्छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदू स्वराज्य की घोषणा कर मुगलों के दांत खट्टे कर दिए थेध् इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा, प्रदीप कोरी,भुवन मिश्रा ,शैलेंद्र शर्मा, अभय वर्मा ,अंशु गोस्वामी, गोपाल कश्यप, राहुल पाल, मंगत राम, अमित कश्यप, मुकेश कश्यप, गोपी वर्मा, सौरव रॉय, आदि
जिंक फूड से करे परहेजः डा. आयुषि अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बदलते मौसम में लोगों को बिमारी के संक्रमण से बचाने के लिए सीनियर डायटिशियन आयुषि अग्रवाल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाने को अहम मानती है। उन्होंने बताया कि यदि जंक फूड से परहेज कर फल व सब्जियों का सेवन किया जाए तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढाकर बदलते मौसम की बिमारियों, कोरोना, ओमीक्रोन आदि से बचाव किया जा सकता है। सीनियर कंसल्लटेंट डायटिशियन डा.आयुषि अग्रवाल ने बताया कि विटामिन सी वाले फलों का प्रयोग भोजन में अधिक से अधिक करना चाहिए। हमे अपने भोजन में लिक्विड की मात्रा अधिक रखनी चाहिए। बदलते मौसम के साथ बीमारियों का संÿमण बढेगा। उनसे बचने के लिए हमे अच्छे खान-पान के सहारे भी बीमारियों से बचा जा सकता है। कोशिश करे कि बाहर का खाना बिल्कुल ना खाये। खास तौर से बच्चों को जंक फूड से बचाए। घर का खाना पौष्टिक भोजन शरीर को शक्ति प्रदान करता है। यदि विटामिन सी युक्त भोजन लिया जाए तो बीमारी से बचाव में सर्वाधिक आसानी होगी। तरल आहार में सूप, जूस, नीबू पानी का बहुत अहम है। हरी पत्तेदार सब्जिया, गाजर, शलजम आदि का प्रयोग काफी कागर साबित हो सकता है। चाय आदि में तुलसी के पत्रों का प्रयोग किया जाए तो हमे होने वाले संक्रमण से बचाया जा सकता है। मासाहार खाने वाले प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लोग अण्डा तथा मछली आदि खा सकते है। एल्कोहल का प्रयोग व धुम्रपान बहुत नुकसान दायक है। भोजन की मात्रा आयु व वजन के अनुसार ले । जिससे पाचन शक्ति बनी रहे। कुछ व्यायाम व योग भी शरीर को स्वास्थ बनाए रखने के लिए लाभदायक है।
बंदरों के आतंक से परेशान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर में बंदरों का आतंक बढ रहा है कई बार बंदरों के डर से बच्चे व बुजुर्ग गिरकर घायल भी हो जाते है। लेकिन कुछ जगहों पर बंदरों का आतंक बढ़ गया है। ऐसे में लोग परेशान हैं और बंदरों के हमले का डर बना रहता है। नगर पालिका कभी-कभी बंदरों को पकड़ने का अभियान भी चलाती है। कुछ दिन राहत रहती है, लेकिन फिर से आतंक बढ़ जाता है। शहर में सब्जी मंडी, भगत सिंह रोड,हनुमान चौक, पंचमुखी इत्यादि मौहल्लों के साथ नई मंडी के विभिन्न क्षेत्रों मेंं बंदरों का प्रकोप है। छतों पर कपड़े सुखाना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि बंदर कपड़े ले जाते हैं या फाड़ देते हैं। फुलवारी को भी नुकसान पहुंचाते हैं और काटने को दौड़ पड़ते हैं। घरों के पानी के टैंक को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई लोग तो हमले से बचने के चक्कर में घायल हो चुके हैं।
अतिक्रमण बना जाम का मुख्य कारण
खतौली।(Muzaffarnagar News) वैसे तो जाम लगना रोजाना का काम हो रहा है लेकिन जाम लगने के कारण के बारे में अगर बात कही जाये तो अवैध अतिक्रमण व वाहनों की पार्किग इसका मुख्य कारण है। जिस कारण जाम लग जाता है और वाहन स्वामियों को घंटों एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए इंतजार करना पडता है। कस्बे में जगह-जगह लगने वाला जाम जनता के लिए नासूर बन गया है। हालांकि जाम लगने का कारण ई रिक्शा भी हर जगह है क्योंकि ई रिक्शा वाले छोटी छोटी तंग गलियों में भी ई रिक्शा को घुसा देते है और वहां पर इस कारण जाम लग जाता है। लोग जाम से इस कदर परेशान हो गए हैं कि कहीं बाहर जाने के लिए घर से काफी पहले निकलना पड़ता हैं। आए दिन लगने वाले जाम से जहां कस्बे की जनता परेशान है। वहीं, आसपास के लोग जोकि कस्बे से होकर गुजरते हैं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम का प्रमुख कारण अतिक्रमण और शहर में पार्किंग का ना होना है। तिराहों पर खड़े होने वाले आटो और ई-रिक्शा भी जले पर नमक छिड़ने का काम करते हैं। कस्बे में पार्किंग का न होना सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे है। वाहन चालक उल्टे सीधे वाहन सड़क पर ही खड़ा करते है और बाजार में चले जाते है। यदि पार्किंग की समस्या का समाधान हो जाए और सड़कों पर अवैध रूप से होने वाले अतिक्रमण न हों तो समस्या का समाधान कुछ हद तक हो जाएगा। वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन भी ज्यादा करने लगे हैं। इसके कारण जाम की स्थिति बनती है। जाम को खत्म करने के लिए नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ समय पहले ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की योजना बनाई लेकिन वह परवान नही चढ़ सकी। यदि इस ओर ध्यान दिया जाये तो जाम से लोगों को निजात मिल सकती है।
रैली निकालकर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आगामी लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रैली का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश, मुजफ्फरनगर के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी लोक अदालत दिनाँक १२ मॉर्च, २०२२ के आयोजन के विषय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रैली निकाली गयी। रैली को जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से लोक अदालत के आयोजन एवं लोक अदालत के माध्यम से वादों के सुगम निस्तारण के बारे में आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार किया गया। इसमे जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार गोंड एवं परियोजना शहर की मुख्य सेविकाओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। रैली जनपद न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर विकास भवन पर समाप्त हुयी।
समाचार (Muzaffarnagar News)
तिमादारों ने किया अस्पताल में हंगामा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने इमरजेंसी के स्टाफ के साथ मारपीट की। स्टाफ का आरोप है कि मरीजों के तीमारदारों ने उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद मरीज को मेरठ रेफर कर दिया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
१७ फरवरी को एक्सीडेंट में घायल एक युवक को मीरापुर से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था। मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था। उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। जिसको लेकर तीमारदार डॉक्टरों से नाराज थे। शनिवार को तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की तो स्टाफ उनसे नाराज हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। स्टाफ के पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारी जमा हो गए। जिसके बाद उन्होंने मरीज के तीमारदार के साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है।
प्रबंधक ने समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चनद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० नरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में रत्नाकर सिंह सहायक आयुक्त द्वारा अपने कार्यालय में जनता की समस्यायों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
चला अभियानः कटे चालान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दो स्कूली बसों की भिंडत में दो बच्चों की मौत व कई बच्चों के घायल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जागे है। शुक्रवार को एएसपी, एआरटीओ व सीओ सिटी ने बैठक की, जिसमें सभी स्कूलों से बसों की सूची मंगाने व भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। उधर, परिवहन कर अधिकारी ने अभियान चलाकर तीस वाहनों को चेक कर पांच स्कूली बसों का चालान किया।
बृहस्पतिवार को हादसे के बाद एसएसपी ने सख्ती दिखाई थी। उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए एएसपी अर्पित विजय वर्गीय, एआरटीओ सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह की एक टीम बनाकर सभी स्कूलों के वाहनों को चेक करने को कहा था। तीनों अधिकारियों ने बैठक की। एआरटीओ ने बताया, कि बैठक में स्कूलों के सभी परिवहन वाहनों की सूची मंगायी जाएगी ताकि बसों के बारे में परिवहन कार्यालय में दर्ज एंट्री व अन्य कागजों की जानकारी की जा सके। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी चेक होंगे। उधर, परिवहन कर अधिकारी इरशाद अली ने अभियान चलाया। उन्होंने तीस वाहनों को चेक किया। इस दौरान पल्स एकेडमी, गोल्डन बेल्स, एंबिएंस एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की पांच का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया, कि स्कूलों से वाहनों की सूची आने के बाद बड़ा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में घायल
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) डीसीएम की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे बाजार कलां निवासी सुनील दोपहर के वक्त बाईक द्वारा बुढाना रिश्तेदारी मे जा रहा था कि जैसे ही वह कस्बे से बाहर बुढाना मार्ग पर पहुंचा कि इसी बीच वह पीछे की और से तेजगति के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे क बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
साइबर हेल्प सेन्टर ने रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा ठगों द्वारा की गयी ठगी के रूपये वापस दिलाने का काम लगातार जारी है। आवेदक रमन वर्मा निवासी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर फोन द्वारा आवेदक के खाते से २१,९८३- रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रॉजर-पे एवं फ्लिपकार्ट को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि २१,९८३- में से आंशिक धनराशि १६,४०९- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को वापस कराने का प्रयास जारी है।
सावधानी की बदलते मौसम में जरूरत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फरवरी माह आधा बीत चुका है और मौसम में ठंडक भी कम पडने लगी है। वहीं तेज धूप से मौसम में गर्माहट बदल रही है। इसी के साथ सुबह शाम की ठंड अभी बरकरार है। मौसम में बदलाव के कारण बीमारी भी पांव पसार रहे है। मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन शुरू हो गया है। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं तेज हवा चलने से सुबह-शाम की सर्दी अभी भी बनी हुई है। बदलते मौसम में पूरी तरह एहतियात बरतनी जरूरी है। मौसम साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी की आहट शुरू हो गई है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी के आगमन जैसा एहसास होने लगता है। ऐसे हालात में गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे लोग बीमारी की गिरफ्त में फंस रहे हैं। बदलते मौसम में पूरी तरह एहतियात बरतनी जरूरी है। धूप निकलने से इस मौसम में तापमान पहली बार २५.४ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह-शाम और रात में सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान ७.५ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में थोड़ा परिवर्तन आने से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा प्रभाव भी कम हुआ है। चाइल्ड स्पेशलिस्टका कहना है कि इस समय बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए एहतियात जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुबह शाम की ठंड से बचे, गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी पिएं, बासी भोजन खाने से बचे, सड़े कटे सब्जी फलों से दूर रहें, ठंडी चीजों का इस्तेमाल का न करें, सर्दी-जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह लें, मुंह पर मास्क लगाकर निकलें, ठंडे पानी में न नहाएं। साथ ही मौसम में आये बदलाव को नजरअंदाज न करे। और मौसम में बदलाव के कारण जरा सी भी लापरवाही बीमारी के न्यौता दे सकती है इसलिए मौसम में बदलाव पर खान पीन इत्यादि का विशेष ध्यान रखे।
बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि पार्टी की एक बैठक पुरानी आबकारी पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता चन्द्रभान कश्याप पार्टी संस्थापक ने की तथा संचालन अजय बाठला ने किया। भारतीय विकास पार्टी के अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी 2022 दिन रविवार को है। श्री कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे अांगनवाडी सहायिकाओं व कार्यकत्रियों ने चार माह का रूका हुआ वेतन उनके खातो मे डलवाने की मांग की है। बैठक मे राजा वर्मा,अमन सैनी, विक्रम प्रजापति,राधेश्याम कश्यप आदि मौजूद रहे।
महाराज के आगमन को लेकर हुई बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी का कल मुजफ्फरनगर मे आगमन हुआ जिसमे गुरुदेव जी के सानिध्य मे एक अति महत्पूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे गुरु देव ने सभी दिशा निर्देश किया की आप कैसे लोगो के घरो मे गीता जी पहुचाये बताया गया की आप लोगो को निश्वार्थ भाव से गीता सतभावना पाठ करो हर घर मे नित्य प्रतिदिन यज्ञ के लिए लोगो को प्रेरित करो एवं निर्धन परिवारों को राशन वितरित की संख्या को और बढ़ाओ जिसमे अधिवक्ता अमर कांत गुप्ता, बी एस घ्म डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ठाकुर दिवाकर सिंह सोलंकी, कमाल गोयल,सुनील शर्मा,सुभाष गर्ग, भाजपा के युवा, गोपाल गर्ग, शोभित गुप्ता, अनुज शर्मा,अतुल गर्ग,अजय गर्ग, अमित गर्ग, शैलेन्द्र मौजूद रहे
आधार को कराये लिंक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला समाज कल्याण अधिकारी वी.के. मलिक ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण एवं आधार को लिंक कराया जाना है। लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनकी पेंशन के प्रेषण में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसलिए आधारी को लिंक करना सुनिश्चित करें। आधार प्रमाणीकरण का कार्य ैच्ल्.नचण्हवअण्पद की वेबसाईट पर लाभार्थी द्वारा स्वयं किया जा सकता है अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर के कार्यालय पहुँचकर कराया जा सकता है। साथ ही सत्यापन के दौरान लाभार्थी अपने आधार कार्ड की छायाप्रति सत्यापन करने वाले कर्मचारीध् अधिकारी को भी उपलब्ध करा सकते है।
फाल्गुन मास की शिवरात्रि का महत्व विशेष
हिंदू कैलेंडर के अनुसार वर्ष में १२ मास शिवरात्रि आती है परंतु फाल्गुन मास में पडने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है, फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि होने के कारण संपूर्ण माह ही शिव उपासना के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है, महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि जीवन में बस शिव की कृपा हो जाए तो जीवन कैसे भी व्यतीत हुआ हो परंतु मृत्यु सुखद हो जाती है। मृत्यु सुखद से अभिप्राय अकाल मृत्यु या दुखदाई मृत्यु ने हो।भगवान शिव की उपासना सबसे सरल है, भगवान शिव साधारण जल से प्रसन्न होने वाले देवता हैं इनकी उपासना में मस्तक पर त्रिपुंड धारण करना, गले में रुद्राक्ष धारण करना और मुख में शिव नाम कल्याण कारक है। भगवान शिव की पूजा एवं कृपा प्राप्ति के लिए आडंबर की आवश्यकता नहीं है। संपन्न और सुविधाओं से रहित दोनों ही प्रकार के शिव भक्तों को शिव की उपासना का समान रूप से फल प्राप्त होता है। संजीव शंकर ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र, पंचाक्षर मंत्र (घ् नमः शिवाय), शिव पुराण का श्रवण, शिव मंदिर के दर्शन, बहुत अधिक हो सके तो दूध- दही-शहद-घी-गंगाजल,सरसों के तेल, गन्ने का रस इत्यादि से अभिषेक, फलों के रस के साथ-साथ केले का भोग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, नित्य प्रति शिव परिवार गणेश,कार्तिकेय, पार्वती, सहित भगवान शिव का दर्शन सुख साधन उन्नति के लिए आवश्यक है।
कई दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र महावीर निवासी ग्राम लूहसाना थाना बुढाना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज सिंह तोमर द्वारा पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित बाल अभिचारी को गिरफ्तार किया।
बाइक फिसली, युवक घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाईक फिसलने से बाईक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला गन्दा कुंआ निवासी वीशू पुत्र संजीव बाईक द्वारा चरथावल मोड से लौटते वक्त इदगाह रोड पर निर्माणाधीन मकान के बाहर सडक पर पडी रोडियो पर बाईक फिसल जाने से चोटिल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने उपचार के लिए नजदीक ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।


