Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोरों ने की शिक्षा के मंदिर में चोरी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पुलिस लगी है चुनाव ड्यूटी में अज्ञात चोरों ने शिक्षा के मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। जनपद मुजफ्फरनगर में जहां एक तरफ पुलिस विधानसभा चुनाव २०२२ में अपनी ड्यूटी के चलते विभिन्न जनपदों में आ- जा रही है तो वही जनपद मुजफ्फरनगर में अज्ञात चोर लुटेरों की बल्ले-बल्ले हो चली है।

ताजा मामला मुजफ्फरनगर की थाना शहर कोतवाली अंतर्गत बुढाना चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है , जहां गत रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक शिक्षा के मंदिर में सेंधमारी करते हुए जहां कीमती सामान इनवर्टर बैटरी आदि चोरी कर लिया। तो वही अन्य तालो को भी तोड़ने का प्रयास किया गया

जाग होने पर यहां अज्ञात चोर जहां भागने में कामयाब रहे तो वही स्कूल चौकीदार ने स्कूल मालिक सहित यूपी ११२ डायल को भी घटना से अवगत कराया तत्पश्चात सायरन बजाती हुई यूपी ११२ डायल चंद ही मिनटों में स्कूल पहुंच गई और मामले की जानकारी लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी।

 

कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मानवेन्द्र भाटी द्वारा अभियुक्त उत्तम पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम बामन हेडी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 बालिस्टर त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त मीर हसन पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को भोपा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नदीम पुत्र हासम निवासी ग्राम पगला थाना इंचोली जनपद मेरठ को अलकनन्दा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 लाल सिंह द्वारा अभियुक्त रामविलास पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम हडोली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर व 02 बाल अभियाचारी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 मोबाइल व 9000रुपये (लूट के अभियोग से सम्बन्धित) बरामद किए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =