वैश्विक

राष्ट्रपति Vladimir Putin की मौजूदगी में Russia ने शुरू किया अपना परमाणु युद्धाभ्यास

Russia और Ukraine मुद्दे पर जारी विवाद  के मद्देनजर अमेरिका और पश्चिमी देशों में चिंता और डर का माहौल है. वहीं नाटो (Nato) और जी7 (G7) जैसे संगठन रूस से लगातार अपनी सेना Ukraine की सीमा से पीछे लेने की अपील कर रहे हैं. 

रूस और अमेरिका (USA) के बीच बात इस हद तक बढ़ चुकी है कि नौबत परमाणु युद्ध तक पहुंच गयी है. अमेरिका ने परमाणु हमला करने में सक्षम बी-52 बॉम्बर्स जेट को यूरोप में तैनात कर दिया है, अपने सबसे आधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट F-35 को भी भेज दिया है. वहीं दूसरी तरफ शनिवार को रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin की मौजूदगी में रूस ने अब तक की सबसे बड़ी न्यूक्लियर मिसाइल ड्रिल (Nuclear Missile Drill) का अभ्यास शुरू कर दिया है.

हालांकि इस जंग को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अहम बैठक भी हुई, लेकिन यहां भी रूस और उसके विरोधी देशों के बीच गरमा गरमी साफ दिखी. दूसरी तरफ रूस को रोकने के लिए यूरोप के कई देशों ने भी अपने-अपने फाइटर जेट्स की तैनाती कर दी है, तो रूस भी पीछे नहीं रहा है.

 नेवी ने एक तरह से यूक्रेन पर अटैक का ट्रायल शुरु कर दिया है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहले भी अमेरिका को अपने परमाणु हथियारों की याद दिला चुके हैं. पुतिन ने समाचार एजेंसियों से बात करते हुये कहा था कि हमें पता है कि नाटो की संयुक्त ताकत के सामने रूस का मुकाबला नहीं है. हम ये समझते हैं लेकिन हमें ये भी पता है कि रूस दुनिया की अग्रणी न्यूक्लियर ताकतों में से एक है. 

पुतिन ने कहा कि कई दूसरे देशों से आधुनिक न्यूक्लियर फोर्स के मामले में रूस बहुत ज्यादा बेहतर है ऐसे में कोई भी विजेता नहीं होगा. यानी इशारों ही इशारों में पुतिन बता चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वो अपने परमाणु बम का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − six =