Muzaffarnagar News: पलटी बारातियों को लेकर जा रही कार, एक की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूल्हे के पिता घायल हो गये। स्कूटी सामने आने के कारण अनियंत्रित हुई बारात की स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई। जिसके चलते कार सवार एक व्यक्ति की गंभीर घायल होने के चलते मौत हो गई।
जबकि दूल्हे का पिता भी घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। थाना क्षेत्र भोपा के गांव मिद्दाहेड़ी निवासी सागर पुत्र विनोद की बारात हिमाचल प्रदेश जा रही है। बारातियों को लेकर जा रही स्विफ्ट कार जब पुरकाजी बाईपास पर मिलन ढाबे के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनिंयंत्रित होकर पलट गई।
पलटने से स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों को चोट आई। गंभीर चोट आने के चलते कार सवार पूरण की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूल्हे के पिता विनोद को भी गंभीर चोट आई।
विनोद को जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बाकी कार सवारों की तबीयत ठीक बताई जा रही है।
वारंटी किये गिरफ्तार













