Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली द्वारा विद्यालयों का किया निरीक्षण

खतौली।(Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली द्वारा विकास खण्ड खतौली के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार पंकज अग्रवाल खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली द्वारा निम्नलिखित विद्यालयों के निरीक्षण किये गयेः-कम्पोजिट विद्यालय मथेड़ी, पंजीकृत २५ बच्चों के सापेक्ष १७ बच्चे उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय अम्बरपुर, पंजीकृत ८० बच्चों के सापेक्ष ५५ बच्चे उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बरपुर, पंजीकृत ५० बच्चों के सापेक्ष ३३ बच्चे उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय चंदसीना, पंजीकृत ७२ बच्चों के सापेक्ष ३० बच्चे उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदसीना, पंजीकृत ५२ बच्चों के सापेक्ष २८ बच्चे उपस्थित । विद्यालयों में आज मिड डे मील में तहरी बनी थी। सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के कक्षा कक्षों को सुसज्जित करने के लिये निर्देशित किया।

बच्चों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के समस्त अध्यापकों को निर्देश दिये। सभी विद्यालयों को डी०बी०टी० कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार आनलाइन रजिस्टर्ड कर सबमिट कराने के निर्देश दिये गये।

विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढाने के निर्देश दिये गये। सभी विद्यालयों में एसएमसी खाते को नजदीकी बैंक ऑफ बड़ोदा में खुलवाने के निर्देश दिये

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 6 =