Kaushambi News: पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के भतीजे की झड़प, कार्रवाई की मांग
Kaushambi News गुरूवार की देर शाम पूर्व काबीना मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज के भतीजे भोला सरोज ने युवकों पर अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में यह मामला सनसनी का रूप ले चुका है।
मामले की शिकायत करते हुए पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भागवत पुर गांव निवासी संत शरण के दुबे प्रकाश दुबे ने बताया कि जब गुरुवार की शाम लगभग 9: 30 बजे वह अपने साथी नितिन सिंह पटेल, शिव गणेश तिवारी, आकाश केसरवानी के साथ अंधावा जा रहे थे, तभी जैसे वह लोधन का पुरवा गांव (Lodhan Ka Purwa Gaon) के नहरपुर पार कर रहे थे।
तभी पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के परिवार के लोगों ने जिनकी संख्या लगभग 50 के आसपास थी। उन्होंने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने बताया इस हमले की अगुवाई पूर्व मंत्री के भतीजे भोला सरोज कर रहे थे।

