उत्तर प्रदेश

Rudraprayag News: Mahashivratri पर घोषित होगी बाबा केदार के कपाट खुलने की तारीख

Rudraprayag News: भगवान केदारनाथ  के कपाट खुलने की तारीख घोषित होने का भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 1 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में इस तारीख की घोषणा कर दी जाएगी.

जिसको लेकर मंदिर समिति ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं जिला प्रशासन भी यात्रा को सुव्यवस्थित बनाये जाने को लेकर तैयारियों में जुट गया है.

बता दें कि एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जायेगी. कपाट खुलने की तारीख के साथ ही समय का निर्धारण भी किया जायेगा. केदारनाथ मंदिर के रावल भीमा शंकर लिंग द्वारा बदरी-केदार मंदिर समिति के वेदपाठी, आचार्य, हक-हकूकधारी एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में इस शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी.

इसके बाद केदारनाथ धाम की यात्रा से जुड़े लोग यात्रा की तैयारियों में जुट जाएंगे. साथ ही प्रशासन, पुलिस, बीकेटीसी और यात्रा से जुड़े तमाम विभाग अपने-अपने कार्यो की तैयारी में लगते हैं और यात्रा शुरू होने तक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद करने का काम करते हैं. इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, और दुकान से जुड़े लोग भी रंग-रोगन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने में लग जाते हैं.

बद्री-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन घोषित होगा. इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही इस शुभ मुहूर्त के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है.

 जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि केदारनाथ कपाट तिथि की घोषण महाशिवरात्रि पर्व पर तय कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस साल मई महीने के पहले हफ्ते में यात्रा शुरू हो जायेगी. यात्रा को लेकर एक बार जिला स्तर पर बैठक हो चुकी है. अभी गढ़वाल कमिश्नर भी यात्रा संबंधी बैठक लेंगे. यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 3 =