Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद में कार्यरत समस्त एसआरजी ए०आर०पी० की मासिक समीक्षा बैठक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम द्वारा जनपद में कार्यरत समस्त एसआरजी ए०आर०पी० की मासिक समीक्षा बैठक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में आहूत की गई।

जिसमें मिशन प्रेरणा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई, ए०आर०पी द्वारा अवगत कराया गया कि माह फरवरी में विद्यालय कम खुलने के कारण उनके निरीक्षण का टारगेट पूरा नहीं हो पाया है साथ ही विद्यालयों में बच्चों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराई गई प्रिंट सामग्री, मैथ किट आदि का प्रयोग अध्यापकों द्वारा किया जा रहा है

१०० दिन रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत बच्चों द्वारा रीडिंग की जा रही है जिसमें विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी एआरपी को निर्देश दिए गए कि जो लक्ष्य निरीक्षण का उनको दिया गया है

उससे अधिक निरीक्षण करें तथा उनके द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों का अभिलेखीकरण करना सुनिश्चित करेंद्य समीक्षा बैठक में जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं डायट प्रवक्ता भी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 18 =