Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वार्ड २५ लक्ष्मण विहार स्थित नलकूप का कराया निर्माण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड २५ लक्ष्मण विहार स्थित पालिका नलकूप पर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु ३० कुंतल प्री ग्रेवल अर्थात बिल्कुल गोल डेढ़ इंची रोड़ी लाल कुआं चंडीगढ़ से मंगवा कर नलकूप में डलवाई गई इसके अलावा कई और नलकूपों में भी यह फ्री ग्रेवल डलवाई जाएंगी

मौके पर मौजूद जलकल अभियंता सुनील कुमार एवं अवर अभियंता जल धर्मवीर सिंह को पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर में कई जगह से गंदे पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है

जिसका आप तत्काल निरीक्षण करते हुए समस्या का निदान करें इस पर जलकल अभियंता द्वारा अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन नगर में आवश्यकतानुसार क्लोरिनेशन युक्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है परंतु नलकूप बंद करने के बाद तथा उन्हें पुण चालू करने पर जल नलिकाओं में क्लोरीन जम जाती है और थोड़ी देर के लिए भूरे रंग का पानी कहीं-कहीं दर्शित होता है

अब नलकूप बंद करने के आधा घंटा पूर्व क्लोरीन का प्रयोग नलकूप में बंद करने से यह समस्या प्रदर्शित नहीं हो पाएगी अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में नगरीय जनता को कोरोनेशन युक्त जलापूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए

पालिका अध्यक्ष के साथ सुनील कुमार जलकल अभियंता धर्मवीर सिंह अवर अभियंता जल संदीप यादव जलकल लिपिक एवं स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी  मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =