Russian सेना ने घेरे दो बड़े शहर, चार देशों के खिलाफ हवाई क्षेत्र बंद
Russian सेना ने Ukraine के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के दो शहरों को घेरने का दावा किया है. गौरतलब है कि शनिवार को रूस ने बड़ी घोषणा करते हुये कहा था कि अब यूक्रेन पर हमले और तेज किये जायेंगे.
उन्होंने कहा कि रूस अब Ukraine पर चारों तरफ से हमला करेगा. रूस ने कहा था कि उसने पहले कीव पर हमले धीमे कर दिये थे. वहीं यूक्रेन को पश्चिमी देशों से आर्थिक और सैन्य सहायता मिलने के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव समेत यूक्रेन के तमाम शहरों पर रूस ने अपने हमले तेज कर दिये हैं.
चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर कब्जा
शनिवार को चेर्नोबिल के परमाणु प्लांट पर कब्जा करने के बाद Russian आर्मी अब एक और न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जे की कोशिश में है. रूसी सैनिकों की ओर से ताबड़तोड़ बम के गोलों और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं.
Russian सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन उड़ा दी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूस की सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस पाइपलाइन बम धमाके से उड़ा दी है. ‘स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन’ ने आगाह किया कि इस विस्फोट से पर्यावरणीय आपदा आ सकती है और उन्होंने निवासियों को सलाह दी कि वे अपनी खिड़कियों को गीले कपड़ों से ढक दें और काफी तरल पदार्थ पियें.
10 ग्रीक नागरिकों के मारे जाने की खबर
Russian हमले में Ukraine में तबाही का मंजर है. इस बीच रूस की ओर से किए जा रहे हमले में दस ग्रीक नागरिकों की भी मौत हो गई थी. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक यूक्रेन के मारियुपोल शहर के पास रूसी बमबारी से 10 ग्रीक नागरिक मारे गए हैं जबकि 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं.
Ukraine और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज यानी रविवार को चौथा दिन है. विश्व के पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा रहे हैं. इन पाबंदियों के जवाब में रूस ने भी रविवार को अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर दिया है. रूस का यह कदम यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के संबंधों में आई और गिरावट को दर्शाता है.
रूस की राज्य उड्डयन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रविवार तड़के घोषणा की कि रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने वाले चार देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में यह कदम उठाया गया है. एजेंसी ने शनिवार को रोमानिया, बुल्गारिया, पोलैंड और चेक गणराज्य के विमानों के लिए रूसी हवाई क्षेत्र को बंद करने की भी सूचना दी थी.
ब्रिटेन ने रूसी राष्ट्रपति पर लगाये हैं प्रतिबंध
Ukraine पर रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन सरकार ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया था. इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य देशों के नेताओं से कहा था कि यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला करने के लिए, उनका देश शीघ्र ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाएगा.
नाटो नेताओं की डिजिटल माध्यम से हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा था कि उनकी सरकार, शीत युद्ध के बाद की वैश्विक व्यवस्था को पलटने के लिए “खोई हुई जमीन वापस पाने के वास्ते लाये जा रहे अभियान पर” रूस के नेताओं के विरुद्ध निजी तौर पर पाबंदी लगाएगी.
हमले जारी रखेगा रूस
जॉनसन ने रूस को ‘स्विफ्ट’भुगतान मंच से हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का भी आह्वान किया ताकि रूसी सरकार को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके. वहीं उनके इस कदम के विरोध में रूस ने कहा कि अमेरिका समेत पश्चिमी देशों द्वारा लगाये जा रहे किसी भी प्रतिबंध से उसको कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है. वह यूक्रेन में अपने हमले करना जारी रखेगा.

