‘मेरी मृत्यु तक ना काशी मुझे छोड़ेगी और ना काशी के लोग: PM Narendra Modi
उत्तरप्रदेश में पांचवें चरण के लिए वोटिंग जारी है. ऐसे में लोगों का उत्साह भी खूब देखने को मिल रहा है.वाराणसी के संपूर्णानन्द स्टेडियम में PM Narendra Modi ने रोड शो किया. उसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किये. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया है। राज्य के सभी सियासी दल आगामी छठे और सातवें चरण में होने वाले मतदान (seventh phase polling) को लेकर अपनी ताकत चुनावी रैलियों और जनसभाओं में झोंक रहे हैं।
इसी सिलसिले में PM Narendra Modi रविवार को चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में पहुंचे। अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) का दर्शन किया और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार भी किया।
चुनाव प्रचार करने वाराणसी पहुंचे PM Narendra Modi ने काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करने के बाद अपने संबोधन में कहा, जब हम काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय आए थे तो उस वक्त मेरे मृत्यु की भी कामना की गई थी। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, मेरे मृत्यु की कामना से मुझे बहुत आनंद आया। उस वक्त कुछ लोग बहुत नीचे गिर गए थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- ‘मैं किसी की व्यक्तिगत आलोचना करना पसंद नहीं करता और ना ही किसी की आलोचना करना चाहता हूं लेकिन जब सार्वजनिक रूप से मेरी मृत्यु की कामना की गई तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया मेरे मन को बहुत सुकून मिला।’
PM Narendra Modi ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के लिए बनारस आए थे उस वक्त अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि अंतिम समय में लोगों को काशी में ही रहना चाहिए अखिलेश यादव के इसी बयान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में जवाब दिया।
PM Narendra Modi ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, परिवारवादी लोग जिंदा शहर बनारस को नहीं समझ सकते हैं। यहां से मुक्ति का द्वार खुलता है। मैं मरते दम तक काशी धाम की सेवा करता रहूंगा।
PM Narendra Modi ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करते हुए कहा कि, ‘मेरी मृत्यु तक ना काशी मुझे छोड़ेगी और ना काशी के लोग। अगर भक्तों की सेवा करते चला जाऊं तो उससे बढ़िया क्या होगा।’ इस दौरान प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया।

